More
    Homeराजस्थानजयपुरअस्पताल में आग लगते ही मची भगदड़, मरीजों को लेकर बाहर दौड़े...

    अस्पताल में आग लगते ही मची भगदड़, मरीजों को लेकर बाहर दौड़े परिजन; खुले आसमान के नीचे बिताई रात

    जयपुर। जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित निम्स (NIMS) हॉस्पिटल में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे अचानक भीषण आग लगने से बड़ा हादसा टल गया, हालांकि इस दौरान अस्पताल परिसर में भारी अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। शुरुआती जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। यह पूरा मामला चंदवाजी थाना इलाके का है।

    ऑपरेशन थिएटर की फॉल सीलिंग से फैली आग

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, निम्स हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित ऑपरेशन थिएटर (OT) की छत की फॉल सीलिंग में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग और उसके धुएं ने ओटी और एमआईसीयू (MICU) क्षेत्र को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे अस्पताल में धुआं भर गया।

    मरीजों और परिजनों में मचा हड़कंप

    अचानक आग लगने का पता चलते ही अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों में भारी दहशत फैल गई। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस और अस्पताल प्रबंधन के कर्मचारियों ने मिलकर कई मरीजों को वार्डों से सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि कई गंभीर मरीजों को उनके परिजन खुद ही उठाकर खुले आसमान के नीचे लाने को मजबूर हुए।

    प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

    घटना के दौरान अस्पताल प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी मौके पर बेबस नजर आए और इधर-उधर भागते दिखे। आरोप है कि अस्पताल में आग बुझाने के पर्याप्त और उचित उपकरण समय पर काम नहीं आए, जिससे राहत कार्य में देरी हुई। इस गंभीर स्थिति के चलते कई गंभीर मरीजों को पूरी रात अस्पताल के बाहर खुले में ही बितानी पड़ी, जिससे उनकी परेशानियां और अधिक बढ़ गईं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here