More
    Homeदुनियाअमेरिका में कार्रवाई का दावा, खतरनाक गैंग लीडर मारे जाने की खबर

    अमेरिका में कार्रवाई का दावा, खतरनाक गैंग लीडर मारे जाने की खबर

    वाशिंगटनअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि एक विशेष सैन्य अभियान के दौरान अमेरिका ने कुख्यात आपराधिक गिरोह 'ट्रेन डी अरागुआ' के सरगना हेक्टर रश्टेनफोर्ड गुएरो फ्लोरेस को मार गिराया है। ट्रंप के मुताबिक, इस कार्रवाई को वेनेजुएला के साथ मिलकर अंजाम दिया गया। उल्लेखनीय है कि अमेरिका इस संगठन को पहले ही एक आतंकी गुट घोषित कर चुका है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वेनेजुएला में गैंग के एक ठिकाने पर इस हफ्ते की शुरुआत में यह सैन्य स्ट्राइक की गई थी। फ्लोरेस पर न्यूयॉर्क की अदालत में आतंकवाद और आपराधिक साजिश जैसे कई संगीन मामले दर्ज थे और अमेरिकी विदेश विभाग ने उस पर 50 लाख डॉलर का इनाम रखा था।

    खूंखार हत्यारों और ड्रग माफियाओं को ट्रंप की चेतावनी

    राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि अब 'ट्रेन डी अरागुआ' के आतंकियों के लिए दुनिया के किसी भी कोने में छिपने की जगह नहीं बची है। उन्होंने साफ किया कि उनके नेतृत्व में ऐसे अपराधियों को कहीं से भी ढूंढ निकाला जाएगा और उनका खात्मा किया जाएगा। हालांकि, इस पूरे सैन्य अभियान को लेकर वेनेजुएला सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    सैन्य हमलों में 200 से अधिक लोगों की मौत

    ट्रंप प्रशासन पिछले कुछ महीनों से इस गैंग के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है। हाल ही में ड्रग तस्करी रोकने के लिए इस गैंग की नावों को निशाना बनाकर कई सैन्य हमले किए गए, जिनमें सितंबर की शुरुआत से अब तक 200 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का अनुमान है। हालांकि, इन ऑपरेशन्स के कारण अमेरिका को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना का भी सामना करना पड़ा है। अमेरिकी प्रशासन का मानना है कि देश के शहरों में बढ़ते ड्रग्स और अपराध के पीछे इसी गैंग का हाथ है।

    वेनेजुएला की जेल से साम्राज्य खड़ा करने की कहानी

    'ट्रेन डी अरागुआ' गैंग का जन्म करीब एक दशक पहले वेनेजुएला की अरागुआ राज्य की एक जेल से हुआ था। देश के खराब आर्थिक हालातों का फायदा उठाकर इस गैंग ने जेल के अंदर ही अपनी समानांतर सरकार बना ली थी। सरगना गुएरो फ्लोरेस ने डरा-धमकाकर कैदियों पर ऐसा नियंत्रण किया कि जेल के भीतर ही चिड़ियाघर, कैसीनो, रेस्तरां और बेसबॉल मैदान जैसी सुविधाएं खड़ी कर लीं और खुद एक आलीशान सुइट में रहने लगा, जहां से बाद में इसका नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैल गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here