मुंबई। पोस्टग्रेजुएट छात्रा हर्षदा बोराडे ने मुंबई पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि 15 सितंबर को फलस्तीन के समर्थन में आयोजित एक पतंगबाजी अभियान में भाग लेने के बाद बांद्रा पुलिस की एटीएस टीम ने उनके घर पर बिना किसी सर्च वारंट के दबिश दी।
बिना वारंट के नौ घंटे से अधिक समय तक चली तलाशी
छात्रा का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने उनके आवास की नौ घंटे से भी ज्यादा समय तक लंबी तलाशी ली। इस दौरान घर पर मौजूद उनके दोस्तों और अन्य साथियों के साथ भी कथित तौर पर अनुचित और बुरा बर्ताव किया गया, जिससे वहां काफी तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी।


