More
    Homeराजस्थानजयपुरकॉकरोच जनता पार्टी का जयपुर में 15 जून को तीसरा बड़ा प्रदर्शन

    कॉकरोच जनता पार्टी का जयपुर में 15 जून को तीसरा बड़ा प्रदर्शन

    जयपुर। सोशल मीडिया पर जन्मी और फिलहाल एक युवा समूह के रूप में सक्रिय कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी), दिल्ली व पुणे के बाद अब जयपुर में अपना तीसरा बड़ा प्रदर्शन करने वाली है। यह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन सोमवार, 15 जून को दोपहर 3 बजे जयपुर के शहीद स्मारक पर आयोजित होगा, जिसमें पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके भी शामिल हो रहे है। इसके साथ ही, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। सीजेपी ने 6 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर अपना पहला प्रदर्शन किया था,इसके बाद 11 जून को पुणे में दूसरा प्रदर्शन आयोजित हुआ। दोनों जगहों पर मिले व्यापक समर्थन से उत्साहित सीजेपी अब राजस्थान में अपनी पैठ बना रही है। राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक रांका ने बताया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक युवाओं की वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं होता। उनका आरोप है कि सरकारें युवाओं को धर्म और जाति जैसे मुद्दों में उलझाकर उनकी मूलभूत समस्याओं को नजरअंदाज कर रही हैं।
    जयपुर में होने वाले प्रदर्शन में प्रदेशभर से छात्र, अभिभावक, बेरोजगार युवा, शिक्षक और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेने वाले है। प्रदेश मीडिया प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, भर्ती परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर जन जागरण करना है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि राजस्थान, जो कभी देश को सर्वाधिक आईआईटीयन और चार्टर्ड अकाउंटेंट देता था, आज बुनियादी सुविधाओं की कमी, जर्जर विद्यालय भवनों और शिक्षा के गिरते स्तर से जूझ रहा है। दलित एक्टिविस्ट रोशन मुड़िया और गीगराज कोहली ने विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों, खराब आधारभूत संरचना और रोजगारोन्मुखी शिक्षा की कमी को गंभीर चुनौती बताया। उनका मानना है कि पेपर लीक और भर्ती घोटाले लाखों युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हैं।
     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here