More
    Homeबिजनेसक्रूड ऑयल सस्ता, फिर भी क्यों नहीं घट रहे दाम? जानें अंतरराष्ट्रीय...

    क्रूड ऑयल सस्ता, फिर भी क्यों नहीं घट रहे दाम? जानें अंतरराष्ट्रीय गिरावट के बावजूद आपके शहर के पेट्रोल-डीजल के रेट

    क्रूड ऑयल के दाम लगातार नीचे जा रहे हैं. रविवार 30 नवंबर को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट दर्ज की गई.  WTI क्रूड में 0.10 डॉलर यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 58.55 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. वहीं ब्रेंट क्रूड 0.49 डॉलर यानी 0.78 प्रतिशत टूटकर 62.38 डॉलर प्रति बैरल हो गया. क्रूड के सस्ता होने का सीधा असर भारत के कई शहरों में पेट्रोल डीजल के दामों पर पड़ा है.

    गुड रिटर्न्स के डेटा के अनुसार शनिवार को कई शहरों में तेल के दाम सस्ते हुए. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 0.14 रुपये टूटकर 94.71 रुपये प्रति लीटर पर आ गया. डीजल 0.17 रुपये गिरकर 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया. भुवनेश्वर में पेट्रोल 0.09 रुपये सस्ता होकर 100.94 रुपये, डीजल 0.08 रुपये घटकर 92.52 रुपये प्रति लीटर हो गया. पटना में पेट्रोल 0.58 रुपये गिरकर 105.53 रुपये, डीजल 0.55 रुपये कम होकर 91.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया.

    कहां सस्ता हुआ पेट्रोल?

    • तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 0.01 रुपये सस्ता होकर 107.48 रुपये, जबकि डीजल 96.48 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा.
    • आगरा में पेट्रोल 0.04 रुपये गिरकर 94.57 रुपये, और डीजल 0.06 रुपये घटकर 87.64 रुपये प्रति लीटर पर आ गया.
    • बहराइच में पेट्रोल 1.32 रुपये सस्ता होकर 94.81 रुपये, और डीजल 1.12 रुपये कम होकर 87.96 रुपये प्रति लीटर पहुँच गया.
    • प्रयागराज में पेट्रोल 0.56 रुपये गिरकर 95.15 रुपये, और डीजल 0.60 रुपये टूटकर 88.34 रुपये प्रति लीटर पर आ गया.

    इन शहरों में महंगा हुआ तेल 

    कुछ शहरों में तेल के दाम बढ़े भी हैं. जयपुर में पेट्रोल 0.38 रुपये महंगा होकर 105.07 रुपये, और डीजल 0.35 रुपये बढ़कर 90.53 रुपये प्रति लीटर हो गया. बिहार के औरंगाबाद में पेट्रोल 0.39 रुपये चढ़कर 106.74 रुपये, डीजल 0.36 रुपये बढ़कर 92.90 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. दरभंगा में पेट्रोल 0.52 रुपये बढ़कर 105.95 रुपये, और डीजल 0.48 रुपये बढ़कर 92.14 रुपये प्रति लीटर हो गया.

    देश के बड़े महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

    • दिल्ली में पेट्रोल 94.41 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.
    • मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
    • कोलकाता में पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर है.
    • चेन्नई में पेट्रोल 100.90 रुपये और डीजल 92.48 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here