More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशDGP कैलाश मकवाना ने दिखाई हरी झंडी, राष्ट्रीय एकता दिवस के लिए...

    DGP कैलाश मकवाना ने दिखाई हरी झंडी, राष्ट्रीय एकता दिवस के लिए निकली पुलिस बाइक रैली

    भोपाल। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आगामी 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश से एक राष्ट्रव्यापी मोटरसाइकिल रैली का शुभारंभ किया गया है। इस रैली का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ 'फाइट अगेंस्ट ड्रग्स' अभियान के तहत नशे के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता फैलाना है।

    भोपाल से बाइक राइडर्स दल को हरी झंडी

    मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने भोपाल के ऐतिहासिक लाल परेड ग्राउंड से इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष रैली में मध्य प्रदेश पुलिस के सात सदस्यीय बाइक राइडर्स दल के साथ देश के अन्य राज्यों के 139 पुलिस राइडर्स भी शामिल हुए हैं। इस प्रकार कुल 146 पुलिस राइडर्स का यह दल भोपाल से गुजरात के एकता नगर के लिए रवाना हुआ है।

    नशामुक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश

    मोटरसाइकिल रैली को 'फाइट अगेंस्ट ड्रग्स' अभियान से जोड़ते हुए नशे के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने पर विशेष बल दिया गया है। यात्रा के माध्यम से आम नागरिकों को नशे से होने वाले व्यक्तिगत और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा एक स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है। साथ ही, राष्ट्रीय एकता दिवस के पावन अवसर पर देश की अखंडता और आपसी सद्भाव का संदेश भी प्रसारित किया जा रहा है।

    14 राज्यों की पुलिस टीमें ले रही हैं हिस्सा

    यह राष्ट्रव्यापी मोटरसाइकिल रैली विभिन्न निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए 31 अक्टूबर को एकता नगर में संपन्न होगी, जहां सभी राज्यों के पुलिस राइडर्स राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का हिस्सा बनेंगे। इस बहुराज्यीय अभियान में बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम और सिक्किम की पुलिस टीमें भाग ले रही हैं, जो विभिन्न तय रास्तों से होते हुए एकता नगर पहुंचेंगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here