More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़जल जीवन मिशन में धमतरी का डंका

    जल जीवन मिशन में धमतरी का डंका

    रायपुर :  छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में हर घर तक शुद्ध, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल पहुँचाने की दिशा में धमतरी जिले ने एक नया इतिहास रचा है। श्जल जीवन मिशनश् के प्रभावी क्रियान्वयन के दम पर धमतरी ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर मिसाल पेश की है। जिले के कुल 622 में से लगभग 530 गांवों में श्हर घर जलश् का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, जिससे 85 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण आबादी को सीधे नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध जल की सौगात मिल रही है।

    जल संकट दूर करेंगी चार बड़ी बहुग्रामीय योजनाएं

                ​भू -जल स्तर की गिरावट और गर्मी के दिनों में पेयजल संकट से निपटने के लिए जिले में चार बड़ी मल्टी विलेज स्कीम (बहुग्रामीय जल प्रदाय योजना) पर तेजी से काम चल रहा है। इनसे कुल 219 गांव लाभान्वित होंगे। जिसमें  ​सिर्री बहुग्रामीय योजना,कुरूद के अंतर्गत 84 गांव,​मेघा योजना मगरलोड में 59 गांव,​सांकरा योजना नगरी में 40 गांव और ​घटुला योजना नगरी 36 गांव शामिल है। ​ इन वृहद योजनाओं के तहत स्थायी और विश्वसनीय जल स्रोतों से पाइपलाइन नेटवर्क बिछाकर उन क्षेत्रों तक निरंतर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जो अक्सर भीषण गर्मी में जल संकट से जूझते थे।

    दूर-दराज के हैंडपंपों और कुओं से सिर पर डोने की समस्या से मिली मुक्ति

                  ​महिला सशक्तिकरण और बेहतर बचपन की ओर कदम ​पेयजल की यह उपलब्धता केवल एक ढांचागत विकास नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का बड़ा वाहक बन रही है। दूर-दराज के हैंडपंपों और कुओं से सिर पर मटके ढोने की मजबूरी खत्म होने से ग्रामीण महिलाओं को समय और श्रम दोनों से मुक्ति मिली है। अब इस बचाए गए समय का उपयोग वे आजीविका, स्वरोजगार और परिवार के पालन-पोषण में कर रही हैं। वहीं, बच्चों को पानी जुटाने की भागदौड़ से राहत मिलने के कारण पढ़ाई और खेल-कूद के लिए पूरा समय मिल पा रहा है।

    सामूहिक प्रयास से धमतरी बनेगा शत-प्रतिशत  नल-जल युक्त जिला
           
          ​कलेक्टर ने इस उपलब्धि को मैदानी अमले, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिशन का ध्येय केवल नल कनेक्शन देना नहीं, बल्कि जल सुरक्षा के जरिए ग्रामीणों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर को ऊपर उठाना है। शेष बचे गांवों को जल्द से जल्द जोड़ने और गुणवत्तापूर्ण जलापूर्ति बनाए रखने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि धमतरी जल्द ही शत-प्रतिशत श्हर घर जलश् का गौरव प्राप्त कर सके।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here