More
    Homeराज्यराजस्थानसभी पत्रावलियों को ई.फाइल के रूप चलाएं,  जिले के प्रभारी सचिव ने...

    सभी पत्रावलियों को ई.फाइल के रूप चलाएं,  जिले के प्रभारी सचिव ने कलक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

    अलवर. जिले के प्रभारी सचिव एवं उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा ने मिनी सचिवालय स्थित कलक्ट्रेट के स्थापना, भू अभिलेख, न्याय एवं उप पंजीयक व तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर आशीष गुप्ता भी साथ रहे।
    जिले के प्रभारी सचिव शर्मा ने कलेक्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान ई.फाइल प्रक्रिया पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी पत्रावलियां ई.फाइल के रूप में ही चलाई जावे। उन्होंने निर्देश दिये कि पुरानी पत्रावलियों को भी ई.फाइल के रूप में चलावे। ई.फाइल के निस्तारण में समयावधि का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने स्थापना शाखा के निरीक्षण किया जिसमें विभागीय जांच पत्रावलियों का अवलोकन कर निर्देश दिये कि कलक्ट्रेट की ई.फाइल के अनुरूप अन्य विभागों व अधीनस्थ कार्यालयों से भी पत्राचार व रिपोर्ट आदि ई.फाइल के रूप में मंगाई जाए।
    उन्होंने तहसील कार्यालय में साफ.सफाई रखने तथा तहसील की स्थापना शाखा में पत्रावलियों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने उप पंजीयक कार्यालय में रखे गए दस्तावेजों का अवलोकन कर निर्देश दिये कि उप पंजीयक द्वारा जिन प्रकरणों में रजिस्ट्री से पूर्व मौका निरीक्षण करने की आवश्यकता है तो उनका मौका निरीक्षण उसी दिन किया जाए। उन्होंने भू अभिलेख शाखा में पीएम किसान सम्मान निधि के पोर्टल का अवलोकन कर किसानों को दी जाने वाली सम्मान निधि प्रक्रिया एवं किश्त जारी होने के उपरान्त किसानों के खातों में जाने वाली राशि की जानकारी ली। न्याय शाखा का अवलोकन कर आर्म्स लाइसेंस की पेंडेन्सी व नवीनीकरण के दस्तावेजों व मूल निवास व जाति प्रमाण पत्र के वेरिफिकेशन करने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान एडीएम प्रथम वीरेन्द्र कुमार वर्मा, एसडीएम अलवर जुईकर प्रतीक चन्द्रशेखर मौजूद रहे।

    सेटेलाइट अस्पताल का किया निरीक्षण 

    जिले के प्रभारी सचिव एवं उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव  अजिताभ शर्मा ने काला कुआ स्थित सेटेलाइट अस्पताल का निरीक्षण किया, उन्होंने वार्ड, दवा वितरण विंडो, OPD आदि का निरीक्षण किया, इसलिए दौरान उन्होंने मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।इस दौरान जिला कलेक्टर श्री आशीष गुप्ता भी साथ रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here