More
    Homeराज्ययूपीथाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

    थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

    हाथरस । थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने थाना हाथरस गेट पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब छह-सात शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।प्राप्त शिकायतों में एक मामला दुर्घटना से संबंधित था। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रकरण में पीड़ित को शासन द्वारा संचालित उपयुक्त योजना के माध्यम से सहायता अथवा पुनर्वास संबंधी लाभ दिलाए जाने की संभावनाओं का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पात्रता के आधार पर पीड़ित को नियमानुसार अधिकतम संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करते हुए उसे प्रभावी राहत उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों के मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि प्रत्येक मामले का भौतिक सत्यापन भी सुनिश्चित किया जाए।डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शासन की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, थाना प्रभारी सहित संबंधित अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here