More
    Homeराज्ययूपीदाऊजी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए दिशा-निर्देश

    दाऊजी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए दिशा-निर्देश

     हाथरस। आगामी 17 सितंबर से शुरू होने वाले दाऊजी महाराज मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने विकास भवन सभागार में कार्यक्रमों के समन्वयकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए आपसी समन्वय से व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा। कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा, पार्किंग, यातायात, विद्युत, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा मेले में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़े कार्यक्रमों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here