More
    Homeधर्म-समाजक्या आप भी रात में धोते हैं कपड़े? संभल जाएं, घर में...

    क्या आप भी रात में धोते हैं कपड़े? संभल जाएं, घर में आ सकती है दरिद्रता, वास्तु अनुसार जानें सही नियम

    आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग समय बचाने के लिए रात में कपड़े धोना पसंद करते हैं, लेकिन क्या यह आदत वास्तु शास्त्र के अनुसार सही मानी जाती है? माना जाता है कि घर में किए जाने वाले हर काम का एक सही समय और दिशा होती है, जो हमारी ऊर्जा, धन और सुख-समृद्धि पर असर डाल सकती है. ऐसे में सवाल उठता है कि कपड़े धोने के लिए सुबह, दोपहर या रात में से कौन सा समय सबसे शुभ माना जाता है. जानिए, वास्तु शास्त्र इस बारे में क्या कहता है…

    रात के समय कपड़े धोने चाहिए या नहीं?
    वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात के समय कपड़े धोना सामान्यतः शुभ नहीं माना जाता. इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि रात को नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है. जब हम कपड़े धोते हैं, तो यह केवल गंदगी हटाने का कार्य नहीं होता, बल्कि दिनभर की ऊर्जा भी उनसे जुड़ी होती है. ऐसे में रात में कपड़े धोने से नकारात्मक ऊर्जा कपड़ों में बनी रह सकती है, जो बाद में पहनने पर व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक संतुलन को प्रभावित कर सकती है.

    कपड़े धोने का उत्तम समय
    कपड़े धोने के लिए सुबह का समय सबसे उत्तम माना गया है. अगर आप सुबह से ही व्यस्त हो जाते हैं तो आप अपनी दैनिक दिनचर्या में थोड़ा बदलाव लाएं और सुबह के समय कपड़ो धोने की आदत डालें. सूर्योदय के बाद वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो कपड़ों को शुद्ध करने में मदद करती है. यही कारण है कि पुराने समय में लोग सुबह जल्दी उठकर ही कपड़े धोने का काम करते थे, ताकि सूर्य की रोशनी और ताजी हवा का लाभ मिल सके.

    इस समय का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
    अगर बिजी लाइफस्टाइल के कारण सुबह कपड़े धोना संभव ना हो, तो दोपहर का समय भी एक अच्छा विकल्प माना जाता है. इस दौरान सूर्य की किरणें तेज होती हैं, जिससे कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं और ऊर्जा का संतुलन बना रहता है. वहीं शाम के बाद, विशेषकर सूर्यास्त के बाद कपड़े धोने से बचने की सलाह दी जाती है.

    कपड़े धुलने से लगता है वास्तु दोष
    एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि रात के समय में कपड़े धुलना और सुखना वास्तु दोष माना गया है. साथ ही रात में धोए गए कपड़े अक्सर ठीक से सूख नहीं पाते. नमी के कारण उनमें बदबू या बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं होता. वास्तु शास्त्र भी नमी और गंदगी को नकारात्मकता से जोड़ता है, इसलिए यह आदत धीरे-धीरे घर के वातावरण को प्रभावित कर सकती है.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here