नई दिल्ली। हरियाणा बोर्ड कंपार्टमेंट/ इम्प्रूवमेंट/ फुल सब्जेक्ट/ फुल इम्प्रूवमेंट एग्जाम में भाग लेने वाले छात्रों के लिए के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स BSEH Compartment Admit Card 2025 तुरंत ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉग इन क्रेडेंशिएल दर्ज करना होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
हरियाणा 10th 12th कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड सभी छात्रों केवल ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी स्टूडेंट को पर्सनल रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जायेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को प्रिवियस रोल नंबर, न्यू रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, मां का नाम एवं रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करके सर्च बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
इन डेट्स में होंगी परीक्षाएं
हरियाणा बोर्ड की ओर से सीनियर सेकेंडरी (12th) कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन केवल 1 दिन 4 जुलाई 2025 को करवाया जायेगा। इसके अलावा 10वीं (सेकेंडरी) क्लास की परीक्षाओं का आयोजन 5 जुलाई से 14 जुलाई 2025 तक आयोजित होंगी। आपको बता दें कि 12वीं कक्षा में 16, 842 स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लेंगे वहीं कक्षा 10वीं में 10,794 स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे।
सीनियर सेकेंडरी क्लास की परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी। हालांकि, कुछ विषयों के लिए परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 तक संपन्न होंगी। इसी प्रकार 10th के कुछ विषयों का एग्जाम दोपहर 2 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक एवं कुछ विषयों के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 तक होगा।