मीरजापुर । थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है।उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः28.08.2026 को उप-निरीक्षक अजय कुमार मिश्र चौकी प्रभारी धाम मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर तलउवा मोड के पास से एक अभियुक्त शिवकुमार सोनी पुत्र गिरधारी लाल सौनी निवासी बी 27/23 कबीर नगर दुर्गाकुंड थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी(मूल पता आजाद मार्केट धानापुर थाना धानापुर जनपद चंदौली)को 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त के गिरफ्तार व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-244/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । थाना लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः24.08.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को मोबाइल फोन देकर बातचीत करने तथा वादी से गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-321/2026 धारा 352,351(3),78 बीएनएस व 12 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज वेद प्रकाश पांडेय को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 28.08.2026 को उप निरीक्षक कुंवर मनोज सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पतारकलां इण्डेन गैस एजेंसी के पास से नामजद अभियुक्त इरफान पुत्र असगर अली निवासी ग्राम दुबारकलां थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 352,351(3),78,64(1) बीएनएस व ¾ पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय जेल भेजा गया । थाना लालगंज पुलिस द्वारा कुल 01 नफर वारंटी गिरफ्तार ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः28.08.2026 को थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी पप्पू यादव पुत्र मधु यादव निवासी चितांग थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
लालगंज पुलिस की सक्रियता से दुष्कर्म का एक आरोपी एवं एक वारण्टी गिरफ्तार भेजा गया जेल*


