More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशबीजेपी कार्यक्रम में भावुक पल, कविता पाटीदार की आंखों में आंसू देख...

    बीजेपी कार्यक्रम में भावुक पल, कविता पाटीदार की आंखों में आंसू देख विजयवर्गीय ने बढ़ाया हाथ

    इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित नई केंद्रीय कार्यकारिणी में मध्य प्रदेश के 7 नेताओं को जगह मिली है। टीम में राष्ट्रीय मंत्री की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार पहली बार इंदौर पहुंचीं। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आयोजित स्वागत समारोह में मंच पर अपने दिवंगत पिता को याद कर कविता पाटीदार भावुक हो गईं, जिन्हें कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संभाला और ढांढस बंधाया।

    जन्मदिन पर मिला सबसे बड़ा तोहफा

    मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कविता पाटीदार ने कहा कि वे एक छोटे से गांव की साधारण कार्यकर्ता हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर काम करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि जिस दिन राष्ट्रीय टीम की घोषणा हुई, उसी दिन उनका जन्मदिन भी था। पार्टी की ओर से मिला यह दायित्व उनके जीवन का सबसे खास तोहफा है। उन्होंने इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।

    खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल का भी हुआ भव्य स्वागत

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह पाने के बाद खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार एक साथ इंदौर पहुंचे थे। गौरतलब है कि भाजपा की नई केंद्रीय टीम में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री और कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री का महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है। कविता पाटीदार ने यह भी रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री ने अपनी नई टीम में 12 महिलाओं को मौका देकर नारी शक्ति का मान बढ़ाया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here