समारोह में निवेश बढ़ाने की रणनीति पर भी हुई चर्चा
समारोह के दौरान यूटीआई, बजाज और एक्सिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी के स्टाफ सहित FAAR अध्यक्ष मुकुंद (नवीन) सुराणा ने म्यूचुअल फंड योजनाओं तथा जीएसटी में संभावित बदलावों का वितरकों और निवेशकों पर पड़ने वाले प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की। सचिव राजकुमार मोटवानी, अजय गुप्ता एवं विनोद मेहरवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया।
बैठक में बाजार की वर्तमान परिस्थितियों और निवेशकों के हितों को लेकर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। सदस्यों ने कहा कि शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से निवेशकों को विचलित नहीं होना चाहिए। म्यूचुअल फंड में नियमित और दीर्घकालिक निवेश बनाए रखना चाहिए तथा बाजार में गिरावट आने पर यथासंभव निवेश बढ़ाने की रणनीति अपनानी चाहिए, जिससे भविष्य सुरक्षित हो सके।
इसके बाद कार्यक्रम में मनोरंजन का दौर शुरू हुआ। सदस्यों ने विभिन्न गेम्स खेले, होली के गीतों पर नृत्य किया और हंसी-मजाक के साथ एक-दूसरे को तिलक व गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। लजीज व्यंजनों के साथ सभी ने होली मिलन समारोह का आनंद उठाया।
इस अवसर पर FAAR सदस्य मनोज, कमल, संजय, राहुल, मुकेश, संजीव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। समारोह उत्साह, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


