More
    Homeदुनियामशहूर फैशन डिजाइनर अरमानी का निधन

    मशहूर फैशन डिजाइनर अरमानी का निधन

    इटली।  इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर और अरमानी ग्रुप के फाउंडर जियोर्जियो अरमानी का निधन हो गया। वो 91 साल के थे। अरमानी इटली को ग्लोबल फैशन में अग्रणी बनाने और हॉलीवुड सितारों के लिए कपड़े डिजाइन करने के लिए मशहूर थे। उन्होंने करीब 50 साल तक फैशन की दुनिया में अपना दबदबा बनाए रखा और अरमानी को दुनिया के सबसे मशहूर लग्जरी ब्रांड्स में से एक बनाया। जियोर्जियो अरमानी अपने पिता यूगो अरमानी और मां मारिया रेमॉन्डी की दूसरी संतान थे। वो अपने बड़े भाई सर्जिओ और छोटी बहन रोसेना के साथ पियासेंजा में पले बढ़े। अरमानी के पिता यूगो एक शिपिंग कंपनी में अकाउंटेंट थे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here