हेग। विश्व फुटबॉल की शीर्ष संस्था ( फीफा) ने साल 2027 से 2030 तक के दौरान अपने सदस्य देशों में फुटबॉल के विकास के लिए 6.35 अरब अमेरिकी डॉलर का एक कोष बनाने का प्रावधान रखा है। इसमे प्रत्येक राष्ट्रीय संघ को 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग दो अरब, 37 करोड़ रुपए) की बढ़ी हुई धनराशि मिलेगी। यह राशि वर्तमान में मिलने वाली धनराशि से दोगुनी से भी अधिक है। इससे सदस्य देशों में तेजी से खेल का विकास हो सकेगा।
फीफा द्वारा जारी एक दस्तावेज़ में बताया गया है कि यह वित्तीय पहल हाल ही में संपन्न हुए विश्व कप में मिली जबरदस्त व्यावसायिक सफलता से उत्साहित होकर की जा रही है। इस संस्था का लक्ष्य इस आय का उपयोग अपने 211 सदस्य संघों, परिसंघों और अन्य हितधारकों में फुटबॉल विकास में निवेश बढ़ाने के लिए करना है। इससे पहले, प्रत्येक फुटबॉल संघ को चार साल की अवधि के लिए 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलते थे, जिससे यह प्रस्तावित वृद्धि फुटबॉल के जमीनी स्तर से लेकर पेशेवर स्तर तक के विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी।इस दस्तावेज़ में आगे कहा गया है कि फीफा ने अपने वित्तीय भंडार से कुल 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की धनराशि सदस्य देशों में वितरित करने का प्रस्ताव रखा है। जो विश्व कप की शानदार सफलता को दिखाता है। यह योजना सदस्य देशों को बुनियादी ढांचे के विकास, युवा कार्यक्रमों, महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने और कोचिंग व प्रशिक्षण सुविधाओं में सुधार के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराएगी।इस महत्वपूर्ण वित्तीय योजना को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया भी स्पष्ट कर दी गई है। इसे दिसंबर 2026 में फीफा परिषद द्वारा अंतिम रूप दिया जाएगा, जिसके बाद मार्च 2027 में आयोजित होने वाली 77वीं फीफा कांग्रेस में इसे अंतिम मंजूरी प्रदान की जाएगी।
फीफा ने सदस्य देशों को दोगुनी से भी अधिक राशि देने प्रस्ताव रखा


