More
    Homeदेशमुंबई में भारी बारिश के चलते प्रभावित हो रहा है उड़ानों का...

    मुंबई में भारी बारिश के चलते प्रभावित हो रहा है उड़ानों का संचालन

    नई दिल्ली. मुंबई में हुई बारिश से आम जन-जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। लगातार भारी बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन बाधित हो रहा है। एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। इसके चलते कई एयरलाइन्स ने यात्रियों को अलर्ट किया है।

    बजट एयरलाइन इंडिगो ने कहा है कि मुंबई में लगातार और भारी बारिश के कारण उड़ानों के समय में देरी हो रही है। हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच कर लें। हालांकि हम आपको वास्तविक समय पर अपडेट देने का प्रयास करते हैं। इंडिगो ने कहा, हम सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि मौसम में सुधार होने के बाद ये देरी काफी कम हो जाएगी।

    बजट एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति पर नजर रखें। मुंबई में खराब मौसम के कारण, सभी प्रस्थान/आगमन और उनकी परिणामी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। मुंबई के कई इलाकों में जगह-जगह जल भराव और जल जमाव की समस्या बन गई है। बीएमसी के अनुसार, एयरपोर्ट से सटे कुर्ला में मीठी नदी का जलस्तर खतरे के निशान 3.5 मीटर से एक मीटर नीचे है।

    एयर इंडिया ने भी अपने यात्रियों को संभावित व्यवधानों के बारे में सचेत किया। उन्होंने कहा, भारी बारिश के कारण मुंबई से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। मेहमानों को सलाह दी जाती है कि वे हवाईअड्डे के लिए जल्दी निकलें, क्योंकि धीमी गति से यातायात और जलभराव के कारण आवाजाही में देरी हो सकती है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here