More
    Homeराजस्थानजयपुरविधानसभा में स्वर्गीय श्री बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि

    विधानसभा में स्वर्गीय श्री बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि

    जयपुर, 25 अगस्त। राजस्थान विधान सभा में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री बरकतुल्लाह खां की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने स्व. श्री बरकतुल्लाह खां के राजस्थान के सार्वजनिक जीवन एवं प्रदेश के विकास में योगदान का स्मरण किया।

    उल्लेखनीय है कि स्व. श्री बरकतुल्लाह खां जुलाई 1971 से अक्टूबर 1973 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के पद पर रहे। इस मौके पर विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, उप सचिव श्रीमती इन्‍द्रा शर्मा, श्रीमती अलका दुआ, श्री योगेश त्रिपाठी सहित विधान सभा के अधिकारीगण व कर्मचारियों ने भी स्व. श्री खां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here