More
    Homeदेशइंस्टाग्राम पर तेजी से बढ़ी ‘दिमागी नक्सल पार्टी’ की फॉलोइंग, 48 घंटे...

    इंस्टाग्राम पर तेजी से बढ़ी ‘दिमागी नक्सल पार्टी’ की फॉलोइंग, 48 घंटे में 2 लाख पार

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से 'दिमागी नक्सल' (अर्बन नक्सल) शब्द के इस्तेमाल के बाद सोशल मीडिया पर एक नया मोड़ देखने को मिला है। इस बयान के तुरंत बाद 'दिमागी नक्सली जनता पार्टी' नाम से एक नया इंस्टाग्राम पेज सामने आया, जिसने महज 2 दिन के भीतर 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स हासिल कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

    'दिमागी नक्सली जनता पार्टी' के पीछे क्या है संदेश?

    इस नए सोशल मीडिया अकाउंट के बायो में "सोचो। रिसर्च करो। विरोध करो।" जैसे स्लोगन लिखे गए हैं। पेज पर पार्टी का संस्थापक 'एक दिमागी भारतीय' और सह-संस्थापक '56 इंच' वाले व्यक्ति को दर्शाया गया है। अकाउंट के जरिए खुद को स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की विचारधारा का अनुयायी बताया गया है। साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि इस अकाउंट को सस्पेंड करने या देशद्रोही घोषित करने का कोई भी प्रयास भगत सिंह की सोच का अपमान माना जाएगा।

    प्रधानमंत्री मोदी के बयान से गर्माया राजनीतिक माहौल

    गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि देश ने जंगलों में पनपने वाले सशस्त्र नक्सलवाद पर तो काफी हद तक काबू पा लिया है, लेकिन वैचारिक स्तर पर युवाओं को गुमराह करने वाले 'दिमागी नक्सली' अब भी देश में अशांति फैलाने की फिराक में हैं। उन्होंने देशवासियों से ऐसे तत्वों को पहचानने और उन्हें समाज से अलग-थलग करने का आह्वान किया था, जिसके बाद से ही राजनीतिक और सोशल मीडिया के गलियारों में इस बहस ने जोर पकड़ लिया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here