More
    Homeराज्यमहाराष्ट्रदीवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, क्विक कॉमर्स कंपनियों के...

    दीवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, क्विक कॉमर्स कंपनियों के लाइसेंस रद्द

    मुंबई। दिवाली त्योहार के मद्देनजर महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे राज्य में खाद्य कारोबार से जुड़े 105 संस्थानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। 4 और 5 नवंबर को चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई, जिसमें अकेले मुंबई शहर के 28 लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं।

    प्रतिष्ठानों को बंद करने के आदेश

    गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर एफडीए ने राज्य भर के सात प्रतिष्ठानों को तुरंत प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया है। इनमें से तीन प्रतिष्ठान पुणे, दो अमरावती और एक-एक प्रतिष्ठान मुंबई तथा कोंकण क्षेत्र में स्थित हैं। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह सख्त कदम उठाया गया है।

    प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और फूड चेन्स पर गाज

    इस विशेष अभियान की जद में कई बड़े क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और लोकप्रिय फूड चेन भी आए। एफडीए की कार्रवाई के तहत मुंबई के वर्ली स्थित जेप्टो और ब्लिंकिट के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। इसके अलावा, बिरयानी बाय किलो, टॉसिन पिज्जा और जंबो बर्गर जैसे कई जाने-माने फूड आउटलेट्स के खिलाफ भी लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here