More
    Homeराजस्थानजयपुर17 दिन के मासूम की 4 मौसियों ने मिलकर कर दी हत्या...पहले...

    17 दिन के मासूम की 4 मौसियों ने मिलकर कर दी हत्या…पहले हाथ-पैर तोड़े फिर गला दबा दिया

    जोधपुर। जोधपुर में 17 दिन के मासूम की नृशंस हत्या का मामला सुर्खियों में है। नवजात की 4 मौसियों पर बच्चे के मर्डर का आरोप है। चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। बच्चे के पिता का आरोप है कि मासूम के पहले हाथ-पैर तोड़े फिर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस मर्डर की जांच जादू-टोने के एंगल से भी कर रही है। मामला जोधपुर के नेहरू नगर कॉलोनी का है। रातानाडा एसएचओ रामकृष्ण ने बताया कि उन्हें हत्या की सूचना शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मिली थी।
    जानकारी के अनुसार सांसियों की ढाणी गुजरावास की निवासी सुमन करीब डेढ़ महीने पहले डिलीवरी के लिए पीहर आई थी। पति पूनाराम ने बताया कि पत्नी ने 17 दिन पहले बच्चे को जन्म दिया था। शुक्रवार रात को सुमन बाथरूम में थी, तब उसकी चार बहनों ने उसके बेटे प्रत्युक्ष की हत्या कर दी।
    बेटे की मौत की खबर पत्नी ने शुक्रवार रात साढ़े 3 बजे दी थी। पत्नी ने बताया कि मेरी बहनों ने मिलकर आपके बच्चे को मार दिया। पहले मुझे लगा झगड़े में गिरा दिया होगा। बाद में पता चला कि मेरे बेटे का मुंह दबाकर हाथ-पैर तोड़ दिए। आरोपी मौसियों को अपनी बहन से जलन होती थी कि इसके दो बच्चे हो गए, घर बस गया। वे चारों कुंवारी हैं। जानकारी के अनुसार सुमन के पिता दिल्ली में एयरफोर्स में हैं। उनके 7 बेटियां और एक बेटा है। जिस बच्चे की हत्या हुई है वहां उनकी दूसरे नंबर की बेटी का था।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here