More
    Homeधर्म-समाज₹500000 की गणेश प्रतिमा: 15 फीट के बप्पा का अनोखा अवतार, हड्डियों...

    ₹500000 की गणेश प्रतिमा: 15 फीट के बप्पा का अनोखा अवतार, हड्डियों पर विराजमान मूर्ति देख चौंके रहे लोग

    आपने अभी तक गणपति महाराज को मूषक की सवारी यानी चूहे की सवारी करते हुए तो कई बार देखा होगा, लेकिन इस बार गणेश चतुर्थी पर दिल्ली के एक व्यक्ति ने अनोखी मूर्ति तैयार करवाई है. इसकी कीमत 500000 रुपए है. इसकी लंबाई 15 फीट है. यही नहीं, इस मूर्ति को पीओपी से तैयार किया गया है यानी पूजा के बाद इसे विसर्जित नहीं किया जाएगा. बल्कि हमेशा के लिए अपने घर में सजाया जाएगा. यह प्रतिमा इसलिए अलग है, क्योंकि इसमें बप्पा मूषक पर नहीं, बल्कि हड्डियों की एक मुंडी पर बैठे हुए हैं और उनका पूरा स्वरूप महादेव का दिया गया है.

    जहां एक ओर मूषक बनाया गया है. वहीं, दूसरी ओर नंदी महाराज को बनाया गया है. दरअसल, यह पूरी तस्वीर दिल्ली के रहने वाले शख्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार करी थी. फिर इसी तस्वीर को लाकर कारीगर को दिया था. फिर कारीगर ने इसे 7 महीने के अंदर बनाकर तैयार कर दिया है. पूरी दिल्ली में ऐसी मूर्ति आपको कहीं पर भी देखने को नहीं मिलेगी. यही वजह है कि जो भी इस मूर्ति को देख रहा है. वह देखकर हैरान हो जा रहा है और यह मूर्ति पूरे दिल्ली में चर्चा का विषय बनी हुई है.
    वजीरपुर के एक कारोबारी ने करवाई है तैयार
    इस मूर्ति को दिल्ली के पंजाबी बाग ईस्ट के पास मनोहर पार्क स्थित आशु ने बनाया है, जो कि एक फेमस कारीगर हैं. क्योंकि अकेले इस मूर्ति को तैयार कर पाना सात महीने के अंदर संभव नहीं था. इसीलिए कारीगर आशु ने अपने तीन अन्य साथियों की मदद ली. आशु ने लोकल 18 से खास बातचीत में बताया कि वजीरपुर जेजे कॉलोनी के रहने वाले एक कारोबारी ने इस मूर्ति को तैयार करने का ऑर्डर 7 महीने पहले दिया था. वह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाकर तस्वीर लेकर आए थे.

    उन्होंने तस्वीर दिखाई और कहा था हूबहू ऐसा ही गणपति बप्पा का स्वरूप चाहिए. कारीगरों ने पहले तो देखकर मना कर दिया था. क्योंकि इसे बना पाना संभव नहीं था लेकिन जब ग्राहक ने कहा कि इसकी कीमत वह 500000 रुपए देंगे तब कारीगरों ने दिन रात एक कर दिए और तैयार कर दी बप्पा की अब तक की सबसे अनोखी प्रतिमा, जिसकी कीमत 500000 रुपए है और यह साधारण मिट्टी से नहीं बल्कि पीओपी से तैयार की गई है.
    जानें क्यों खास है यह प्रतिमा
    आपको बता दें कि गणपति महाराज की यह प्रतिमा इसलिए खास है. क्योंकि इसमें गणपति बप्पा को पूरी तरह से महादेव का स्वरूप दिया गया है. इसमें गणपति महाराज को नीले रंग का बनाया गया है. एक ओर यानी दाहिने ओर नंदी महाराज बैठे हैं. जबकि बाईं ओर मूषक को बनाया गया है. सबसे बड़ी खास बात बप्पा के पैरों के पास है, जिस वजह से यह मूर्ति सबसे अलग है.
    दरअसल, इसमें बप्पा विराजमान हैं एक हड्डियों की बनी हुई मुंडी के ऊपर और उस मुंडी के अंदर से सांप को निकाला गया है. जो गणपति महाराज के ऊपर तक गया है. सांप की लंबाई 2 फीट है. जबकि गणपति की लंबाई लगभग 13 फीट है. कुल मिलाकर यह मूर्ति 15 फीट की मानी जा रही है. इसीलिए यह मूर्ति बेहद खास और अनोखी है. फिलहाल इसे आज गणेश चतुर्थी पर ग्राहक लेकर के जाएंगे. ग्राहक का नाम पूछने पर उन्होंने बताया कि वह ग्राहक का नाम नहीं बता सकते, लेकिन यह मूर्ति इस बार सबसे अनोखी मानी जा रही है.

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here