More
    Homeबिजनेससप्ताह के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

    सप्ताह के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

    नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय वायदा बाजार (एमसीएक्स) में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना 747 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 150752 रुपये पर आ गया, जबकि चांदी के दाम भी 555 रुपये प्रति किलोग्राम गिरकर 225200 रुपये पर पहुंच गए। यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी में मामूली बढ़त देखी जा रही है। वैश्विक तनाव और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी को इस गिरावट का मुख्य कारण माना जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने का रेट 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 4231 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, वहीं चांदी भी 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इसके बावजूद घरेलू वायदा बाजार में गिरावट ने निवेशकों को चौंकाया है। देशभर के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के भाव में आज ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिल रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 15,156 रुपये प्रति ग्राम पर, जबकि 22 कैरेट सोना 13,894 रुपये प्रति ग्राम पर मिल रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और केरल जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 15,141 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 13,879 रुपये प्रति ग्राम के आसपास बना हुआ है। अहमदाबाद और वडोदरा में भी कीमतें थोड़ी अलग हैं, जहां 24 कैरेट सोना 15,146 रुपये प्रति ग्राम पर है। चांदी की कीमतों में भी बीते दिनों उतार-चढ़ाव दिखा है। 999 शुद्ध चांदी का भाव हाल ही में 2,21,109 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था, जबकि उससे एक दिन पहले यह 2,17,106 रुपये प्रति किलो और उससे पहले 2,22,866 रुपये पर बंद हुआ था। जानकारों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, डॉलर की चाल, अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें और वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है। इसके अलावा, अमेरिकी बॉन्ड में देखी जा रही बढ़त भी सोने की कीमतों पर दबाव बना रही है, जिससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग प्रभावित हुई है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here