More
    Homeदेशकंचनजंगा एक्सप्रेस से भिड़ी मालगाड़ी, 15 यात्रियों की मौत, 60 घायल

    कंचनजंगा एक्सप्रेस से भिड़ी मालगाड़ी, 15 यात्रियों की मौत, 60 घायल

    नई दिल्ली. बिहार-बंगाल की सीमा के पास ट्रेन हादसा हुआ है। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की एक मालगाड़ी से टक्कर हो गई है, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई है। 60 लोग घायल है। हादसे में कंजनजंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बेपटरी हो गए।

    जानकारी के अनुसार सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में कंजनजंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बेपटरी हो गए। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। रेलवे की टीम जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि रंगा पानी और निजबाड़ी के पास हुए हादसे में तीन बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रेलवे की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। घायल यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। हादसे के बाद से ही रेल परिचालन ठप हो गया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हादसे को लेकर प्रतिक्रिया दी। हादसे में पांच लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रॉय ने कहा कि स्थिति अभी गंभीर है। कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में 15 लोगों की मौ हुई। 60 लोग घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    अचानक पीछे से तेज झटका लगा

    यात्रियों का कहना है कि हम लोग ट्रेन में बैठकर बातचीत कर रहे थे। अचानक पीछे से तेज झटका लगा। जब तक कुछ समझ पाते ट्रेन में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। यात्रियों के चीखने चिल्लाने की आवाज जा रही थी। इसके बाद हमलोगों ने बाहर निकलकर देखा तो ट्रेन की तीन बोगियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

    हेल्पलाइन नंबर जारी

    इधर, रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी की गई है। रेलवे ने कहा कि 03323508794 और 03323833326 पर कॉल कर अपने परिजनों या अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here