More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़राज्यपाल डेका ने मेधावी छात्र आदित्य का किया सम्मान

    राज्यपाल डेका ने मेधावी छात्र आदित्य का किया सम्मान

    रायपुर :  राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में बेमेतरा जिले के मेधावी छात्र आदित्य तिवारी का सम्मान किया। राज्यपाल डेका ने छात्र को 10 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की, साथ ही राजकीय गमछा एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। डेका ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    उल्लेखनीय है कि बेमेतरा जिले के ग्राम जमघट निवासी छात्र आदित्य ने इस वर्ष सीबीएसई 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है साथ ही जेईई मेन्स में 99 प्रतिशत और जेईई एडवान्स परीक्षा में अच्छी रेंक प्राप्त की है।  इस अवसर पर छात्र के परिजन भी उपस्थित थे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here