More
    Homeराजस्थानजयपुरपैर फिसलते ही हुआ भयानक हादसा, 10 फीट नीचे लोहे की जाली...

    पैर फिसलते ही हुआ भयानक हादसा, 10 फीट नीचे लोहे की जाली पर गिरा मासूम

    पाली: पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक 10 वर्षीय मासूम मंदिर की लाइट चालू करते समय 10 फीट की ऊंचाई से लोहे की जाली पर गिर गया। इस हादसे में जाली का लोहे का सरिया बच्चे के सीने में करीब दो इंच तक धंस गया। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे गंभीर स्थिति में पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    10 फीट की ऊंचाई से गिरा मासूम

    मारवाड़ जंक्शन की रजत जयंती कॉलोनी के निवासी मुकेश नाथ ने बताया कि उनका 10 वर्षीय बेटा भुवनेश्वर (तीसरी कक्षा का छात्र) घर के सामने स्थित मंदिर में लाइट ऑन करने के लिए ऊपर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नीचे लगी लोहे की खड़ी जाली पर जा गिरा। हादसे के बाद जाली का नुकीला सरिया उसके सीने में गहराई तक घुस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    दूसरे सरियों ने रोकी गहराई, टला बड़ा हादसा

    परिजनों के अनुसार, जाली में लोहे के सरिए फूल के आकार में गोलाई में भी मुड़े हुए लगे थे। गनीमत यह रही कि सीने में घुसा सरिया इन्हीं गोलाई वाले सरियों के कारण आगे नहीं बढ़ सका। यदि सरिया दिल (हार्ट) तक पहुंच जाता, तो बच्चे की जान पर बड़ा जोखिम आ सकता था।

    बांगड़ अस्पताल में उपचार जारी, स्थिति खतरे से बाहर

    मारवाड़ जंक्शन में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत सीने के घाव का इलाज कर टांके लगाए। चिकित्सकों की निगरानी में बच्चे का उपचार चल रहा है और वर्तमान में उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here