More
    Homeराज्य'मैं ऊपर वाले रूम में अकेली थी...', हरियाणा में कमरे में घुसकर...

    ‘मैं ऊपर वाले रूम में अकेली थी…’, हरियाणा में कमरे में घुसकर भाई ने किया बहन का रेप

    कैथल। हरियाणा के कैथल जिले के ढांड थाना क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार करने का गंभीर मामला सामने आया है। ताऊ के लड़के ने चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोपित परिवार में से ही युवती के सगे ताऊ का बेटा है।

    युवती की शिकायत पर आरोपित विवेक के विरुद्ध महिला थाना में केस दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने मंगलवार शाम को ही आरोपित को हनुमान वाटिका कैथल के पास से ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

    शिकायत में 19 वर्षीय युवती ने बताया कि वह 11 जून को घर के ऊपर वाले कमरे में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य नीचे के कमरों में थे। तभी उसके ताऊ का लड़का विवेक कमरे में आ गया था। कुछ दिन पहले उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। इस कारण वह मानसिक रूप से थोड़ी परेशान थी।

    आरोपित ने उसे दिलासा दिलाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपित ने उसे धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। उसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया था।

    युवती ने इसके बारे में परिवार के लोगों को बताया और महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। महिला थाना प्रभारी एसआई सुनीता ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की थी। टीम ने आरोपित विवेक को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here