More
    Homeराजस्थानअलवरआईएएस संतोष वर्मा पर कार्रवाई की मांग, राजस्थान पुजारी महासंघ ने सौंपा...

    आईएएस संतोष वर्मा पर कार्रवाई की मांग, राजस्थान पुजारी महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

    आईएएस संतोष वर्मा के बयान पर विवाद: राजस्थान पुजारी महासंघ ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग तेज

    मिशनसच न्यूज अलवर।
    राजस्थान पुजारी महासंघ, अलवर ने बुधवार 27 नवंबर 2025 को जिला कलेक्टर महोदया को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि 23 नवंबर को अजाक्स के प्रांतीय अधिवेशन में दिए गए कथित भड़काऊ एवं आपत्तिजनक बयान ने ब्राह्मण समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है।

    आईएएस संतोष वर्मा पर भड़काऊ बयान देने का आरोप

    महासंघ के प्रतिनिधि पंडित विवेकानंद शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति अवमाननापूर्ण टिप्पणी की गई। महासंघ का आरोप है कि उक्त बयान न केवल सामाजिक सद्भाव के खिलाफ है बल्कि इससे पूरे देशभर के ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया है।

    पंडित विवेकानंद शर्मा ने कहा कि समाज की बहन-बेटियों के लिए की गई कथित अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है और इस प्रकार की मानसिकता रखने वाला व्यक्ति प्रशासनिक सेवा में रहने योग्य नहीं है। उन्होंने बताया कि इसी कारण संतोष वर्मा को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।

    समाज में बढ़ा रोष, विरोध तेज

    महासंघ के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को कमजोर करती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। समाज के विभिन्न संगठनों ने भी इस मुद्दे पर एकजुटता दिखाई है।

    ज्ञापन सौंपने वालों में आचार्य राजेंद्र शर्मा, महेश चंद शर्मा, कंचन शर्मा, पंडित विवेकानंद शर्मा, योगानंद शर्मा, योगेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, अनिल शर्मा, खुशीराम शर्मा, गोपाल शर्मा, बालकिशन शर्मा, जयदीप शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

    अंत में पंडित विवेकानंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज गरिमा, संस्कृति और मर्यादा को सर्वोपरि मानता है। इसलिए समाज की भावनाओं को आहत करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें। https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क https://missionsachnetwork.com/home

    देश की खबरें

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here