More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये...

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये के दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

    रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुसार जशपुर जिले के कुनकुरी नगर के विकास के लिए एक करोड़ एक लाख चौंसठ हजार रुपये की राशि मंजूर कर ली गई है। इस राशि से नगर में सूर्य नमस्कार चौक और सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

    सूर्य नमस्कार चौक का निर्माण

    कुनकुरी के वार्ड क्रमांक छह में हनुमान टेकड़ी के पास सूर्य नमस्कार चौक को विकसित किया जाएगा। इस कार्य के लिए छिहत्तर लाख इक्यासी हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस आकर्षक और व्यवस्थित सार्वजनिक स्थल के बन जाने से नगर की सुंदरता में इजाफा होगा और नागरिकों को एक नया सार्वजनिक स्थल मिल सकेगा।

    सामुदायिक भवन की सौगात

    वार्ड क्रमांक छह में ही हनुमान टेकड़ी के समीप एक नए सामुदायिक भवन का निर्माण भी होगा। इस परियोजना के लिए चौबीस लाख तिरासी हजार रुपये की अंतिम स्वीकृति दी गई है। इस भवन के तैयार होने से स्थानीय लोगों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक उपयुक्त स्थान मिल जाएगा।

    नगरवासियों में हर्ष का माहौल

    मुख्यमंत्री की इस घोषणा के मूर्त रूप लेने पर कुनकुरी के रहवासियों ने गहरा संतोष व्यक्त किया है और मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। जनता का मानना है कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र की अधोसंरचना मजबूत होगी और जीवन स्तर में सुधार आएगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here