More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बचेली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

    राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बचेली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

    रायपुर :  धमतरी में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित 12वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में कोच नंदकिशोर साहू के नेतृत्व में बचेली के पांच खिलाड़ियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट कर दंतेवाड़ा जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में श्रुति साहू ने 84 किलोग्राम जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, शिप्रा बिस्वास ने 84 किलोग्राम सीनियर वर्ग में दो स्वर्ण पदक, दीपाली सरकार ने 84 किलोग्राम सीनियर वर्ग में कांस्य पदक, शोभा बघेल ने 64 किलोग्राम सीनियर वर्ग में कांस्य पदक तथा चितरंजन दास ने 74 किलोग्राम जूनियर वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

    प्रतियोगिता के दौरान कोच नंदकिशोर साहू को पॉवर लिफ्टिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। बचेली के खिलाडि़यों की इस उपलब्धि पर एनएमडीसी, नगर के जनप्रतिनिधियों एवं वेटलिफ्टिंग संघ बचेली के पदाधिकारियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here