More
    HomeखेलIND vs SA T20 Playing 11: अभिषेक पर बरकरार रहेगा टीम प्रबंधन...

    IND vs SA T20 Playing 11: अभिषेक पर बरकरार रहेगा टीम प्रबंधन का भरोसा, अक्षर की वापसी तय! कुलदीप होंगे शामिल?

    ग्रुप चरण में अजेय रहने के बाद भारतीय टीम अब रविवार से टी20 विश्व कप में सुपर आठ चरण की शुरुआत करने उतरेगी। गत चैंपियन भारत का सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिछले बार की उपविजेता टीम से होगा। हाल ही में दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय टी20 सीरीज भी हुई थी, लेकिन विश्व कप के अहम मोड़ पर आकर मुकाबला खेलना दोनों के लिए ही आसान नहीं रहना वाला है। इस बात की संभावना कम है कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में कुछ बड़े बदलाव होंगे। सैमसन को मौका मिलने की संभावना कम अभिषेक शर्मा लगातार तीन मैच में शून्य पर आउट हो चुके हैं और उन्हें टूर्नामेंट में अपने पहले रन का इंतजार है।सुपर आठ चरण से पहले अभिषेक की खराब फॉर्म भारतीय टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।अभिषेक के खराब प्रदर्शन के बाद इस बात पर चर्चा बढ़ी है कि क्या भारत संजू सैमसन को मौका देगा?गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने स्पष्ट किया था कि अभिषेक को एकादश से बाहर करने पर ड्रेसिंग रूम में कोई चर्चा नहीं हुई है, लिहाजा इस बात की संभावना बेहद कम है कि अभिषेक की जगह सैमसन को मौका दिया जाए।अभिषेक के लगातार दो बार ऑफ स्पिनरों के हाथों आउट हुए हैं और इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम पावरप्ले में ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी करने का फैसला करते हैं या नहीं।

    तिलक और सूर्यकुमार को संभालना होगा मोर्चा

    सुपर आठ में भारत को दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की बड़े शॉट खेलने के बजाय स्थिर बल्लेबाजी करने की बदली हुई रणनीति की परीक्षा होगी। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को छोड़कर शीर्ष चार में शामिल अन्य तीन बल्लेबाजों ने अभी तक कोई खास कमाल नहीं दिखाया है। सूर्यकुमार और तिलक ने हालांकि सूत्रधार की भूमिका निभाई है, लेकिन इन दोनों ने ऐसी पिचों पर सहज प्रदर्शन नहीं किया है जहां गेंद रुककर आ रही हो। भारत रन बनाने के लिए हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे पर भी काफी हद तक निर्भर रहा है। टीम को इन दोनों ऑलराउंडर से फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

    अक्षर की वापसी से वॉशिंगटन को बैठना पड़ेगा बाहर

    भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप चरण के अंतिम मैच में उपकप्तान अक्षर पटेल को आराम दिया था। उस मैच में अक्षर की जगह वॉशिंगटन सुंदर खेलने उतरे थे यह लगभग तय है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्षर प्लेइंग-11 में वापसी करेंगे। अक्षर की वापसी से यह तय है कि वॉशिंगटन को बाहर बैठना पड़ेगा क्योंकि टीम में पहले से ही हार्दिक और शिवम के रूप में दो ऑलराउंडर मौजूद हैं। 

    अर्शदीप या कुलदीप, किसके साथ जाएगा भारत?

    पाकिस्तान के खिलाफ मैच को छोड़ दिया जाए तो भारत अब तक दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरा है। नीदरलैंड के खिलाफ मैच अहमदाबाद में ही हुआ था और उस मैच में स्पिनरों को पिच से मदद मिली थी। ऐसे में भारतीय टीम एक अतिरिक्त स्पिनर को उतारने पर विचार कर सकती है। इस स्थिति में अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की प्लेइंग-11 में वापसी हो सकती है। कुलदीप पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेले थे। अगर भारत तीन स्पिनरों के साथ उतरा तो वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और कुलदीप स्पिन का जिम्मा संभालेंगे, जबकि जसप्रीत बुमराह एकमात्र विशेषज्ञ तेज गेंदबाज होंगे। वहीं, नई गेंद से हार्दिक पांड्या शुरुआत करेंगे। 

    इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

    भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती। 
    दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिक्लेटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्त्जे, केशव महाराज।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here