More
    Homeदुनियाआईएनएस तमाल नौसेना में शामिल, अरब सागर में चीन-पाक के वारशिप में...

    आईएनएस तमाल नौसेना में शामिल, अरब सागर में चीन-पाक के वारशिप में खौफ, यह है खासियत

    नई दिल्ली, भारतीय नौसेना के बेड़े में ताकतवर जंगी जहाजों की भरमार है। इसी में एक नया वॉरशिप और जुड़ गया है। रूस के कलिनिनग्राद में आईएनएस तमाल पर भारतीय ध्वज लहराया गया। आईएनएस तमाल ब्रह्मोस मिसाइल से लैस है और राडार की पकड़ में भी नहीं आएगा। भारतीय समयानुसार लगभग दो बजे इस मौके पर नौसेना के वेस्टर्न नेवल कमांड के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल संजय जे सिंह की मौजूदगी में नौसेना में शामिल किया गया। यह दुनिया का सबसे घातक मल्टी रोल स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट है, जिसे रूस के यांतर शिपयार्ड में तैयार किया गया है। इस वॉरशिप से दुनिया की सबसे खतरनाक एंटी शिप मिसाइल ब्रह्मोस को दागा जा सकेगा।

    तमाल एक तरह की तलवार को कहा जाता है। उसी तलवार की धार जैसी इस वॉरशिप की मार भी होने वाली है। खास बात यह है कि यह गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक के समुद्री इलाके की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगा। नौसेना के वेस्टर्न नेवल कमांड जिसे ‘स्वॉर्ड आर्म’ के नाम से जाना जाता है, यह उसका हिस्सा है। वेस्टर्न सी बेड पर तलवार और तेग क्लास के अब 8 स्टेल्थ फ्रिगेट्स की तैनाती होगी। तमाल समंदर में 30 नॉटिकल मील प्रति घंटे की रफ्तार से मूव कर सकता है। इससे एंटी शिप ब्रह्मोस मिसाइल फायर किया जा सकता है। तमाल 3000 किमी तक की दूरी एक बार में तय कर सकता है। इसका वजन 3900 टन है।

    कैप्टन श्रीधर टाटा आईएनएस तमाल के कमांडर

    आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कैप्टन श्रीधर टाटा को कमीशन किए गए नए अत्याधुनिक युद्धपोत आईएनएस तमाल का कमांडर नियुक्त किया गया है। कैप्टन श्रीधर 250 नौसैनिकों की टीम का नेतृत्व कर इस जहाज को भारतीय नौसेना में शामिल करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here