More
    Homeमनोरंजनजेसन स्टेथम की ‘म्यूटिनी’ की अचानक OTT रिलीज ने चौंकाया, जानिए क्या...

    जेसन स्टेथम की ‘म्यूटिनी’ की अचानक OTT रिलीज ने चौंकाया, जानिए क्या है वजह

    हॉलीवुड अभिनेता जेसन स्टेथम की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म 'म्यूटिनी' सिनेमाघरों में रिलीज होने से दो दिन पहले ही गलती से अमेजन प्राइम वीडियो (US) पर लाइव हो गई। हालांकि, गलती का अहसास होने के बाद प्लेटफॉर्म से इसे तुरंत हटा लिया गया, लेकिन तब तक यह चर्चा का विषय बन चुकी थी।

    क्यों चर्चा में आई 'म्यूटिनी' की स्ट्रीमिंग

    'म्यूटिनी' को वर्तमान में एक एक्सक्लूसिव थियेट्रिकल रिलीज के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है, जो 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइम वीडियो यूएस पर इस एक घंटे 35 मिनट की पूरी फिल्म को हटाने से पहले कम से कम एक घंटे तक देखा जा सकता था। फिल्म की लिस्टिंग पूरी तरह से तैयार थी, जिसमें कास्ट की जानकारी, वीडियो थंबनेल और आधिकारिक सारांश भी शामिल था, हालांकि अब यह टाइटल 'उपलब्ध नहीं' दिखा रहा है।

    क्या है फिल्म की कहानी

    प्राइम वीडियो की इस लिस्टिंग के अनुसार, 'म्यूटिनी' की कहानी कोल रीड के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके अरबपति बॉस की उसके सामने ही हत्या कर दी जाती है। इसके बाद उसे ही इस गंभीर अपराध में फंसा दिया जाता है। खुद को बचाने के लिए भागने पर मजबूर होने के बाद, रीड असली हत्यारे और इस पूरी साजिश का पर्दाफाश करने की कोशिश करता है।

    फिल्म के निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर

    फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि प्राइम वीडियो पर फिल्म का दिखना कोई सोची-समझी मार्केटिंग रणनीति का हिस्सा था। इस फिल्म को पंच पैलेस प्रोडक्शंस और मैडरिवर पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि अमेरिका में इसे लायंसगेट द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया गया है। अमेजन के पास इनमें से किसी भी प्रोडक्शन या डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का मालिकाना हक नहीं है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here