More
    Homeराजनीतिकेरल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी किए 55 उम्मीदवारों के नाम, पहली...

    केरल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी किए 55 उम्मीदवारों के नाम, पहली ब्रिगेड तैयार

    Kerala Assembly Election 2026: केरल विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीति दलों ने अपनी तैयारियों तेज कर दी है। कांग्रेस ने मंगलवार को 55 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से चयनित प्रत्याशियों के नाम हैं, जिसमें कई वकील (एडवोकेट), महिला उम्मीदवार और अनुसूचित जाति/जनजाति आरक्षित सीटों के लिए नाम शामिल हैं।

    सूची में वकील, महिला उम्मीदवार और अनुसूचित जाति/जनजाति आरक्षित सीटों

    कांग्रेस की अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से चयनित प्रत्याशियों के नाम हैं, जिसमें कई वकील (एडवोकेट), महिला उम्मीदवार और अनुसूचित जाति/जनजाति आरक्षित सीटों के लिए नाम शामिल हैं।

    पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ

    सूची में इर्रिक्कुर से एडवोकेट सज्जीव जोसफ, धरमादम से अब्दुल रशीद, थलास्सेरी से एडवोकेट के.पी. सजू, पेरावूर से एडवोकेट सनी जोसेफ, मनन्थवाडी (एसटी) से उषा विजयन, सुल्तानबाथेरी (एसटी) से एडवोकेट आई.सी. बालाकृष्णा, कलपेट्टा से टी. सिद्दीक, नंदापुरम से के.एम. अभिजित और क्विलंडी से एडवोकेट के. प्रवीण कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।

    जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

    इसके अलावा, बालुस्सेरी (एससी) से वी.टी. सोराज, एलाथुर से विद्या बालाकृष्णन, कोझिकोड उत्तर से एडवोकेट के. जयंत, निलंबूर से आर्यदान शौकत, वांडूर (एससी) से ए.पी. अनिल कुमार, थवन्नूर (एससी) से वी.एस. जॉय, पोंनानी से नौशाद अली, थ्रिथाला से वी.टी. बालराम, कोंगाड (एससी) से के.ए. तुलसी, मलम्पुझा से ए. सुरेश, पलक्कड़ (एससी) से रमेश पिशारोडी, तारूर (एससी) से के.सी. सुब्रमण्यम और चित्तूर से एडवोकेट सुमेश अचुथन को प्रत्याशी बनाया गया है।

    कांग्रेस ने चला सबसे बड़ा दांव

    कांग्रेस ने नेम्मारा से टी. थंकप्पन, अलाथुर से के.एन. फेबिन, मनलूर से टी.एन. प्रतापन, ओल्लूर से एडवोकेट शाजी जे. कोडांकंदाथ, थ्रिसूर से राजन जे. पल्लन, नट्टिका (एससी) से एडवोकेट सुनील लालूर, कैपमंगलम से टी.एम. नजर, पुतुक्काड से के.एम. बाबू राज, चालकुडी से सुरेश कुमार जोसेफ, कोडुन्गल्लुर से ओ.जे. जनीश, अंगमाली से रोजी एम. जॉन, अलुवा से अनवर सदत्त, परवूर से वी.डी. सथीसन, एर्नाकुलम से टी.जे. विनोद, थ्रिक्काकारा से उमा थॉमस, और कुन्नाथुनाड (एससी) से वी.पी. सजीन्द्रन को टिकट दिया है।

    इसके अलावा, पार्टी ने मुवात्तुपूजा से डॉ. मथ्यू कुज़्हलनादन, वैकोम (एससी) से के. बिनॉम, कोट्टायम से त्रिवंचुर राधाकृष्णन, पुथुप्पल्ली से चांडी ओमन, अरूर से शनिमोल उस्मान, चेरथला से के.आर. राजेंद्र प्रसाद, हरिपद से रमेश चेन्नितला, मेवेलिक्कारा (एससी) से एडवोकेट मुथुरा राज, करुणागपल्ली से सी.पी. महेश, कोट्टारक्कारा से एडवोकेट पी. महेश पॉटी, पठानापुरम से ज्योति कुमार चमाकाला, कुंडारा से पी.सी. विष्णुनाध, कोल्लम से एडवोकेट बिंदु कृष्णा, चथन्नूर से सूरज रवि, चिरायिन्कीज (एससी) से राम्या हरिदास, वट्टियोर्कावु से के. मुरलीधरन और कोवलम से एम. विन्सेंट पर भरोसा जताया है।

    बीजेपी ने जारी की 47 प्रत्याशियों की सूची

    आपको बता दें कि आगामी केरलम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने राज्य चुनावों के लिए 47 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। बीजेपी की सूची में प्रमुख नामों में पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन और राज्य पार्टी अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर हैं। चंद्रशेखर दक्षिणी राज्य में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण सीट नीमोम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

    आपको बता दें कि केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को सभी 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होंगे। वहीं, नतीजे 4 मई को सामने आएंगे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here