More
    Homeधर्म-समाज100 किलो सोने के गहने पहनकर सजीं मां दुर्गा, करीब 140 करोड़...

    100 किलो सोने के गहने पहनकर सजीं मां दुर्गा, करीब 140 करोड़ कीमत! दर्शन के लिए उमड़े भक्त

    पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में दुर्गा पूजा का एक पंडाल इन दिनों चर्चा में है. सेंट्रल कॉलोनी की दुर्गा पूजा के 64वें साल में मां दुर्गा की प्रतिमा को 100 किलो से ज्यादा सोने के गहनों से सजाया गया है. इसकी खास थीम और भव्य प्रतिमा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. तस्वीरों में देखें खूबसूरती…

    पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सेंट्रल कॉलोनी की दुर्गा पूजा इन दिनों चर्चा में है. इस बार यहां मां दुर्गा की मूर्ति को 100 किलो से ज्यादा सोने के गहनों से सजाया गया है. सोने से सजी मां की प्रतिमा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पंडाल पहुंच रहे हैं. दुर्गा पूजा के 64वें साल में पूजा समिति ने पंडाल की थीम 'A Fairy Tale of Sculptures' रखी है. पंडाल की सजावट और मां दुर्गा के भव्य रूप ने लोगों का ध्यान खींचा है.

    पंडाल को मूर्तियों की खूबसूरती और कला को ध्यान में रखकर सजाया गया है. लेकिन यहां आने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण मां दुर्गा की सोने के गहनों से सजी प्रतिमा है. श्रद्धालु मां के दर्शन करने के साथ उनकी तस्वीरें भी खींच रहे हैं. पंडाल के उद्घाटन के बाद से ही यहां लोगों की भीड़ बढ़ रही है. यही वजह है कि इस साल सेंट्रल कॉलोनी की दुर्गा पूजा सिलीगुड़ी में खूब चर्चा बटोर रही है.

    पंडाल परिसर में 40 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. आयोजकों के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस, सशस्त्र बलों और निजी सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को भी तैनात किया गया है. इसके अलावा, भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से दर्शन कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. पूरे उत्सव के दौरान लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.

    आयोजकों के अनुसार, मां दुर्गा की प्रतिमा पर सजाए गए सोने के गहने मशहूर आभूषण ब्रांड Senco Gold & Diamonds की ओर से प्रायोजित किए गए हैं. इन गहनों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 120 से 140 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

    सेंट्रल कॉलोनी दुर्गा पूजा का औपचारिक उद्घाटन जलपाईगुड़ी के सांसद जयंत रॉय ने किया. उद्घाटन के बाद मां दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे. यहां 'A Fairy Tale of Sculptures' की कलात्मक थीम लोगों को आकर्षित कर रही है.

    कोलकाता की दुर्गा पूजा देशभर में मशहूर है. यहां हर साल बड़े-बड़े और अनोखी थीम वाले पंडाल सजाए जाते हैं. पश्चिम बंगाल के दूसरे शहरों में भी दुर्गा पूजा का ऐसा ही उत्साह देखने को मिलता है. सिलीगुड़ी की सेंट्रल कॉलोनी का पंडाल भी इस बार अपनी खास सजावट और सोने के गहनों से सजी मां दुर्गा की प्रतिमा के कारण चर्चा में है.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here