More
    Homeधर्म-समाजMaha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये...

    Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला

    Kuttu Sabudana Cheela Recipe: कल यानी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पवित्र त्योहार है. यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है. इस दिन व्रत रखने से सारे कष्ट दूर होते हैं और भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है. अगर आप भी कल व्रत रहने वाले हैं और यह सोच रहे हैं कि इस शिवरात्रि व्रत के लिए कौन सा फूड बेस्ट रहेगा, तो हम आपको एक खास डिश के बारे में बताने वाले हैं.

    दरअसल, इस साल की महाशिवरात्रि व्रत पर आप कुछ नया ट्राई कर सकते हैं, इसके लिए ‘कुट्टू-साबूदाना स्टफ्ड चीला’ बेस्ट ऑप्शन है. यह बाहर से क्रिस्पी दिखाई देता है और इसके अंदर इस्तेमाल होने वाली आलू-साबूदाने की मसालेदार स्टफिंग आपके स्वाद को कई गुना तक बढ़ा देगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि इसको कैसे तैयार किया जाता है.

    कुट्टू चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

    • कुट्टू का आटा: 1 कप लें.
    • सेंधा नमक: अपने स्वादानुसार मिलाएं.
    • हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट: 1 चम्मच इस्तेमाल करें.
    • घोल बनाने के लिए पानी रखें.
    • फिर इसके बाद सेकने के लिए घी या मूंगफली का तेल लें.

    स्टफिंग के लिए क्या चीज लें?

    • कम से कम दो-तीन उबले हुए आलू लें.
    • फिर आधा कप साबूदाना लें, ध्यान रखें कि साबूदाना कम से कम दो घंटे तक भिगोया हुआ हो.
    • फिर दो चम्मच भुनी हुई मूंगफली लें.
    • इसके बाद बारीक कटा हुआ हरा धनिया लें.
    • मिलाने के लिए आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर और आधा चम्मच जीरा रखें.

    कुट्टू-साबूदाना चीला मिनटों में कैसे बनाएं?

    • सबसे पहले पैन में घी गर्म करके जीरा चटकाएं, फिर साबूदाना डालकर 2 मिनट भून लें. अब इसमें मैश किए हुए आलू, मूंगफली, सेंधा नमक, काली मिर्च और धनिया मिलाकर 2-3 मिनट पकाएं. आपकी स्टफिंग तैयार है.
    • एक बर्तन में कुट्टू का आटा लें और पानी मिलाकर डोसे जैसा मध्यम गाढ़ा घोल तैयार कर लें. अब इसमें अदरक-मिर्च का पेस्ट और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह फेंटें ताकि घोल बिल्कुल चिकना रहे और गुठलियां न बनें.
    • नॉन-स्टिक तवे पर घी लगाकर उसे मध्यम आंच पर गरम करें. अब एक बड़ा चम्मच बैटर तवे पर फैलाएं और किनारों पर थोड़ा घी डालें ताकि चीला अच्छी तरह कुरकुरा सिक सके.
    • जब चीला सुनहरा और क्रिस्पी हो जाए, तो उसे पलटकर दूसरी तरफ से भी सेक लें. अब चीले के बीच में तैयार स्टफिंग रखें और इसे सावधानी से रोल कर लें या आधा मोड़ दें.
    • इसे गरमा-गरम दही या व्रत वाली हरी चटनी के साथ परोसें. साबूदाने की स्टफिंग के कारण इसे खाकर आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी और शरीर में भरपूर एनर्जी बनी रहेगी.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here