More
    Homeराजस्थानजयपुरगुजरात-राजस्थान सीमा पर बड़ा हादसा, लग्जरी बस दुर्घटना में 5 की मौत

    गुजरात-राजस्थान सीमा पर बड़ा हादसा, लग्जरी बस दुर्घटना में 5 की मौत

    अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक बड़ा और भीषण सड़क हादसा पेश आया। सूरत से राजस्थान की ओर यात्रियों को लेकर जा रही एक निजी लग्जरी बस की आगे चल रहे ट्रक के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में 5 से 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4 से 6 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

    ओवरटेकिंग लेन पर हुआ भयानक हादसा

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज सुबह करीब 4 बजे आणंद और नडियाद के बीच अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर हुआ। 'साईं दर्शन ट्रेवल्स' की यह बस सूरत से रवाना होकर राजस्थान की तरफ जा रही थी। एक्सप्रेसवे की ओवरटेकिंग लेन पर आगे चल रहे या खड़े ट्रक से बस की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया और कई यात्री अंदर ही फंस गए।

    घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही आणंद ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने एम्बुलेंस सेवा के जरिए सभी घायलों को तुरंत नडियाद सिविल अस्पताल और नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हुआ, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर सुचारू कराया।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here