More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशग्वालियर पुलिस का बड़ा एक्शन! बाइक चोर गिरोह पकड़ा, 4 आरोपी गिरफ्तार;...

    ग्वालियर पुलिस का बड़ा एक्शन! बाइक चोर गिरोह पकड़ा, 4 आरोपी गिरफ्तार; 6 मोटरसाइकिल मिलीं

    ग्वालियर: ग्वालियर जिले की भितरवार थाना पुलिस को एक शातिर वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने गिरोह के 4 सदस्यों को दबोचा है, जिनमें 3 नाबालिग शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह मुख्य रूप से नई और अच्छी हालत वाली बाइकों को निशाना बनाता था और चोरी के बाद उन्हें देहाती इलाकों में औने-पौने दामों पर बेच देता था।

    मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया मुख्य आरोपी

    भितरवार थाना प्रभारी उप निरीक्षक बलवीर सिंह मावई ने बताया कि सोमवार शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर बागबई की ओर से भितरवार आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने निर्दिष्ट स्थान पर घेराबंदी की। इस दौरान काले रंग की एचएफ डीलक्स से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जशनदीप समरा (21 वर्ष), निवासी भितरवार बताया।

    कड़ाई से पूछताछ में खुली झाड़ियों में छिपाई बाइकों की पोल

    जब आरोपी से गाड़ी के कागजात मांगे गए तो उसने कबूल किया कि उसने यह बाइक टेकनपुर गुरुद्वारे से चोरी की थी। हिरासत में लेकर जब उससे गहन पूछताछ की गई तो उसने अन्य वारदातों का भी खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने भितरवार हेलीपैड के समीप झाड़ियों में छिपाकर रखी गई दो अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद कर लीं।

    गिरोह में 3 नाबालिग भी थे शामिल, ऐसे अंजाम देते थे वारदात

    मुख्य आरोपी ने बताया कि 3 अन्य मोटरसाइकिलें उसके तीन साथियों के पास हैं। पुलिस ने जब दबिश दी तो वे तीनों आरोपी नाबालिग निकले, जिसके बाद उनके पास से चोरी की गाड़ियां जब्त कर उन्हें अभिरक्षा में ले लिया गया। थाना प्रभारी के अनुसार यह गिरोह सुनियोजित तरीके से केवल नई या अच्छी कंडीशन वाली बाइकों की रेकी कर चोरी करता था और फिर गांव-देहात में बेच देता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पुलिस द्वारा जब्त की गई 6 मोटरसाइकिलों का विवरण

    • एचएफ डीलक्स (MP 07 NR 9656)

    • हीरो स्प्लेंडर (MP 07 ND 1097)

    • बजाज प्लेटिना (MP 07 NN 0160)

    • हीरो स्प्लेंडर (MP 04 YM 9086)

    • हीरो स्प्लेंडर (MP 07 ZT 4804)

    • एचएफ डीलक्स (MP 32 ZA 8831)

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here