More
    HomeराजनीतिBJP का बड़ा संगठनात्मक फैसला, 7 प्रभारियों की नियुक्ति; हरीश द्विवेदी और...

    BJP का बड़ा संगठनात्मक फैसला, 7 प्रभारियों की नियुक्ति; हरीश द्विवेदी और सतीश पूनिया को अहम जिम्मेदारी

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के स्तर पर नए सात अलग-अलग मोर्चों के प्रभारियों को नियुक्त किया है। इसमें बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा राजस्थान के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया को एसटी मोर्चा को प्रभारी बनाया गया है। आंध्र प्रदेश में भाजपा की प्रदेश अध्‍यक्ष रहीं दग्गुबती पुरंदेश्वरी (डी. पुरंदेश्वरी) को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी के फैसले के मुताबिक हरीश द्विवेदी को BJP युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं डी. पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चे की प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
    इसके अलावा संजय भाटिया को BJP SC मोर्चे का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने बैजयंत पांडा को OBC मोर्चे का प्रभारी नियुक्त किया है। इस तरह BJP ने अपने प्रमुख मोर्चों के लिए नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है। युवा, महिला, SC, OBC और किसान मोर्चे पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में अहम भूमिका निभाते हैं। अब इन मोर्चों की गतिविधियों और संगठनात्मक कामकाज की जिम्मेदारी संबंधित प्रभारियों के पास होगी।

    बीजेपी के प्रभारियों का ऐलान

    युवा मोर्चा- हरीश दिवेदी
    महिला मोर्चा- डी. पुरंदेश्वरी
    एससी मोर्चा- संजय भाटिया
    ओबीसी मोर्चा – वैजयंत पांडा
    किसान मोर्चा – लाल सिंह आर्या 
    एसटी मोर्चा – सतीश पूनिया
    अल्पसंख्यक मोर्चा- गजेंद्र पटेल
     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here