More
    Homeराजस्थानअलवरनीट परीक्षा पुन: कराने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

    नीट परीक्षा पुन: कराने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

    अलवर. अखिल भारतीय विद्या​र्थी परिषद ने नीट की परीक्षा में गडबड़ी का आरोप लगाया है। NSUI ने सोमवार को राजर्षि कालेज के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए नीट परीक्षा दुबारा कराने की मांग की है।
    NSUI के अंकित गुर्जर ने बताया कि एनटीए द्वारा कराई गई नीट यूजी 2024 में कई गडबडियां सामने आई है। इस परीक्षा में पहली बार ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक पर 67 स्टूडेंट रहे। 6 परीक्षार्थियों के 720 में से 720 अंक आना, बोनस अंकों का वितरण जैसी कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। जिन पर छात्रों एवं उनके अभिभावकों ने आपत्ति दर्ज करवाई है। विरोध कर रहे छात्रों ने कहा इस प्रकार का खिलवाड़ लाखों छात्रों की मेहनत, सपनों और भविष्य पर कुठाराघात है। परीक्षा में धांधली छात्रों की उम्मीदें तोड़ देती है। कई बार अवसाद में आकर छात्र आत्महत्या तक कर लेते है। इसलिए नीट परीक्षा 2024 को निरस्त किया जाए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here