More
    Homeदेशजंतर-मंतर से संसद तक फिर कूच, अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान

    जंतर-मंतर से संसद तक फिर कूच, अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली: नीट (NEET) पेपर लीक और देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से जारी धरना सोमवार को अचानक उग्र हो गया। यह प्रदर्शन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले आयोजित किया गया था। इस बीच, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को भी अपना 'संसद मार्च' जारी रखने की घोषणा की है।

    पुलिस कार्रवाई का असर लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज तक पहुँचा

    सोमवार शाम को जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर 'चलो संसद मार्च' के प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस से बचने के चक्कर में शाम चार से पांच बजे के बीच प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा समूह लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) के परिसर में घुस गया, जिससे कॉलेज परिसर में भी हड़कंप मच गया।

    सोशल मीडिया पर चोट और मारपीट के दावों का पुलिस ने किया खंडन

    दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही कुछ ख़बरों का पूरी तरह से खंडन किया है। इंटरनेट पर दावा किया जा रहा था कि प्रदर्शन के दौरान गीतांजलि नाम की 12 साल की बच्ची के साथ मारपीट की गई, उसके बाल खींचे गए और उसके सिर में चोट आई है। साथ ही 40 से 50 अन्य युवाओं के सिर फटने की ख़बरें भी फैलाई जा रही थीं। दिल्ली पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि ये सभी दावे झूठे और भ्रामक हैं। पुलिस ने लोगों से ऐसी किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here