More
    Homeराज्ययूपीवाराणसी में भीषण जाम, एक घंटे तक चौक रहा चोक

    वाराणसी में भीषण जाम, एक घंटे तक चौक रहा चोक

    वाराणसी।काशी में दूरदराज से आने वाले पर्यटकों और शहरवासियों की अचानक बढ़ी भीड़ से सोमवार शाम चौक, मैदागिन, गोदौलिया, दशाश्वमेध, मंडुवाडीह समेत अन्य क्षेत्र जाम की चपेट में रहे। हाल रहा कि चौक शाम 6 से 7 बजे के बाद कुछ देर के लिए चोक हो गया। आसपास की गलियों में इस कदर भीड़ बढ़ी कि लोगों को घुटन जैसा महसूस हुआ। हर ओर जाम में फंसकर लोग कराह उठे। गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग पर आरती के समय भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस हांफ गई।शाम को मंडुवाडीह चौराहा, महमूरगंज, सिगरा, सोनिया रोड, चेतगंज, बेनिया और कबीरचौरा, विशेश्वरगंज की सड़क से लेकर अस्सी, सोनारपुरा, रामापुरा, लक्सा भी जाम रहा। ऑटो, ई-रिक्शा वालों को सड़क पर जाम मिला तो वह तंग गलियों में घुस गए और जाम लंबा होता चला गया। औरंगाबाद में तो ई-रिक्शा के चलते शाम को एक घंटे जाम लगा रहा।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दो दिनों की छुट्टी और दरोगा भर्ती परीक्षा में बाहर से परिवार के साथ आए लोग रुक गए। इस बीच प्रयागराज और अयोध्या से भी पर्यटकों का समूह रविवार रात काशी पहुंचा। श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन और गंगा आरती देखने के लिए एक समय में भीड़ गोदौलिया, दशाश्वमेध और चौक की ओर बढ़ी तो फिर उसे थामना पुलिस के लिए भी मुश्किल रहा।

    मिठाई की दुकान के बाहर नो पार्किंग में जाम

    मंडुवाडीह चौराहे पर निर्माण कार्य के चलते सुबह और शाम के समय जाम लग रहा है। जाम ऐसा कि चौराहे के आसपास तक पहुंचने में समय लग रहा है। भिखारीपुर तिराहे के पास सुंदरपुर मार्ग पर मिठाई की दुकान के बाहर पार्किंग का इंतजाम नहीं होने के कारण रोज जाम लग रहा है। न तो दुकान के बाहर पार्किंग को व्यवस्थित करने के लिए कोई कर्मचारी तैनात है और न ही चितईपुर पुलिस और यातायात पुलिस ने इस पर ध्यान दिया। यातायात पुलिस की क्रेन खुद जाम में फंसती है।

    नमो घाट फेज-2 पर बढ़ेगी पार्किंग क्षमता, एकल मार्ग पर विशेष जोर

    नमो घाट पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित और पार्किंग इंतजाम का सोमवार देर शाम एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग की क्षमता बढ़ाने के लिए फेज-2 स्थल को देखा। कहा कि यहां 100 वाहन से अधिक वाहन खड़े किए जा सकेंगे। शाम 4.30 से पांच बजे तक भीड़ को देख सिर्फ टैंपो ट्रैवलर को अनुमति दी जाएगी। एकल मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए नगर निगम को पत्र भी लिखा। नमो घाट से एकल मार्ग भैंसासुर घाट होकर भदऊं चुंगी की ओर निकलेगा। मार्ग थोड़ा जर्जर होने के कारण नगर निगम को पत्र लिखा गया है। 

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here