More
    Homeमनोरंजनतुलना पर खुलकर बोलीं मेधा शंकर: ‘मैं अपनी पहचान से खुश हूं’

    तुलना पर खुलकर बोलीं मेधा शंकर: ‘मैं अपनी पहचान से खुश हूं’

    एक्ट्रेस मेधा शंकर इन दिनों अपनी फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' को लेकर पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें वह लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। इस फिल्म के साथ उनकी तुलना बॉलीवुड स्टार यामी गौतम से होना भी तय है, जिन्होंने  'गिन्नी वेड्स सनी’ के पहले पार्ट में लीड रोल निभाया था। अब मेधा ने इन तुलनाओं पर खुलकर बात की है।

    यामी से तुलना पर क्या बोलीं मेधा?

    आईएनएस से खास बातचीत में मेधा ने कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है। मैं यामी गौतम और आदित्य धर को बहुत पसंद करती हूं। उन्हें भी पता है कि मैं उन्हें कितना एडमायर करती हूं। मुझे लगता है यामी हमेशा से एक शानदार एक्ट्रेस रही हैं। बस कभी-कभी समय लगता है, पहले शायद उनका समय नहीं था, लेकिन अब उन्हें वह सम्मान मिल रहा है।’उन्होंने आगे कहा, “लेकिन यह तुलना की बात नहीं है। मैं हमेशा उन लोगों से इंस्पायर होती हूं, जिन्होंने मुझसे पहले, मेरे साथ या मेरे बाद अच्छा काम किया है। मैंने कभी किसी से अपनी तुलना नहीं की, और अगर कोई और करता भी है, तो मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

    'गिन्नी वेड्स सनी 2' के बारे में 

    'गिन्नी वेड्स सनी 2' 2020 में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' का दूसरा भाग है। उसमें विक्रांत मैसी और यामी गौतम थे। अब 'गिन्नी वेड्स सनी 2' में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर नजर आएंगे। ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here