More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशमंत्री सारंग ने निवास पर 25 फीट ऊंचे दीप स्तंभ में जलाया...

    मंत्री सारंग ने निवास पर 25 फीट ऊंचे दीप स्तंभ में जलाया आशीर्वाद का दीया

    भोपाल : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को देशभर में नागरिकों द्वारा आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्जवलन किया गया। भोपाल में सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने निवास पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत 25 फीट ऊंचे दीप स्तंभ पर दीया जलाया। मंत्री विश्वास सारंग के निवास पर 9,125 दीप प्रज्ज्वलित कर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। साथ ही मंत्री सारंग के निवास पर प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन पर केंद्रित सेवा और समर्पण के 25 वर्ष विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। इसके साथ ही सम्पूर्ण नरेला क्षेत्र में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत सवा लाख दिए जलाये गये। नरेला विधानसभा के मंदिरों, चौराहों, गली-मोहल्लों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों में दीया जलाया गया। ऐशबाग में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों व कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया। मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजनीतिक यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण हुए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा और जनसेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद का दीया के माध्यम से नरेला विधानसभा के नागरिकों ने अपनी भावनाओं को दीपों के प्रकाश के रूप में व्यक्त किया है। वहीं रक्तदान जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से सेवा ही संकल्प की भावना को भी साकार किया गया।

    नरेला में सवा लाख जले आशीर्वाद का दीया

    मंत्री सारंग ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सम्पूर्ण नरेला विधानसभा क्षेत्र में सवा लाख दिए जलाए गए। उन्होंने बताया कि नरेला विधानसभा के समस्त मंदिरों, चौराहों, गली-मोहल्लों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों में नागरिकों व कार्यकर्ताओं द्वारा दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

    25 फिट का दीप स्तंभ और 9125 दीप क्यों

    मंत्री सारंग ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 25 फिट का दीप स्तंभ और 25 वर्षों में 9125 सेवा के दिन होने पर 9125 दीप निवास पर जलाए गए।

    नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

    मंत्री सारंग ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नरेला विधानसभा के ऐशबाग में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों और कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया।

    25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर केंद्रित विशेष प्रदर्शनी

    मंत्री सारंग के निवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा पर केंद्रित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं देशहित में किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया गया।

    भारत निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा

    मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आज देश का प्रत्येक नागरिक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिन नरेला विधानसभा के नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं के लिए सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here