More
    Homeराज्यपंजाबपंजाब में मानसून ने दी दस्तक, कई जिलों में हुई भारी बारिश

    पंजाब में मानसून ने दी दस्तक, कई जिलों में हुई भारी बारिश

    पंजाब में रविवार दोपहर मानसून ने दस्तक दे दी। मानसून पश्चिम उत्तर प्रदेश से होकर उत्तराखंड, हिमाचल पहुंचा और फिर पंजाब आया। इस बार मानसून की दस दिन पहले ही पंजाब में एंट्री हो गई। लुधियाना, अमृतसर, रूपनगर और पठानकोट में भारी वर्षा हुई।

    वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी के काला छौ की पहाड़ी में भारी वर्षा के कारण वूपन नाले में बाढ़ आ गई। यहां रुपी रैला वाटरफाल में घूमने आए पर्यटक फंस गए। पुलिस से पर्यटकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रविवार दोपहर पंजाब के कई जिलों में मानसून की वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

    होशियारपुर, फिरोजपुर और पटियाला में हल्की वर्षा हुई। किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। इन दिनों धान की रोपाई जोरों से चल रही है। वर्षा होने से किसानों को भूजल का प्रयोग नहीं करना पड़ेगा। आईएमडी चंडीगढ़ के डायरेक्टर डॉ. सुरिंदर पाल ने कहा कि पंजाब के नार्थ ईस्ट हिस्से में मानसून आ गया है।

    सामान्य तौर पर मानसून 28 जून से एक जुलाई के बीच पंजाब में आता है। अगले 48 घंटे में मानसून पूरे पंजाब को कवर कर लेगा। मानसून की वर्षा व बादल छाने से तापमान में भी गिरावट आई। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here