More
    Homeमनोरंजन‘जन गण मन’ पर मुकेश खन्ना का बड़ा बयान, बोले- ‘इसे हटाकर...

    ‘जन गण मन’ पर मुकेश खन्ना का बड़ा बयान, बोले- ‘इसे हटाकर वंदे मातरम को राष्ट्रगान बनाओ’

    मुंबई: अपने बेबाक और दो टूक बयानों के लिए मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने देश के राष्ट्रगान को लेकर सरकार से एक बड़ी अपील की है। उनका कहना है कि 'जन गण मन' की जगह 'वंदे मातरम' को भारत का राष्ट्रगान बनाया जाना चाहिए।

    वंदे मातरम को लेकर क्या बोले मुकेश खन्ना?

    'शक्तिमान' फेम अभिनेता मुकेश खन्ना ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान दावा किया कि 'जन गण मन' क्वीन एलिजाबेथ के सम्मान में लिखा गया था, इसलिए वह भारत का असली राष्ट्रगान नहीं है। उनके मुताबिक, देश का वास्तविक राष्ट्रगान 'वंदे मातरम' होना चाहिए, जिसे स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी गाया है।

    'जन गण मन' पर उठाए सवाल

    अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि वह तीन साल पहले भी यह बात कह चुके हैं कि 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, "ये 'जन गण मन' हमारा नहीं है। यह क्वीन एलिजाबेथ के जमाने में उनके सम्मान में रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखा गया स्तुति गान था, जिसे हमने मान लिया। इसमें 'पंजाब सिंध' का जिक्र है, जो हमारा नहीं है। हमारा असली गान 'वंदे मातरम' है।"

    खुद भी रिकॉर्ड किया है 'वंदे मातरम'

    इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने खुलासा किया कि उन्होंने खुद भी 'वंदे मातरम' का एक खास वर्जन रिकॉर्ड किया है, जिसे वह जल्द ही रिलीज करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कल्याणजी-आनंदजी के साथ मिलकर 7 मिनट का एक आइकॉनिक 'वंदे मातरम' गाना रिकॉर्ड किया है, जो पिछले दो साल से उनके पास है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि जितनी जल्दी हो सके 'जन गण मन' को हटाकर 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान बनाया जाए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here