More
    Homeदेशदिल्ली-NCR में CNG के नए रेट जारी, वाहन चालकों पर बढ़ा खर्च...

    दिल्ली-NCR में CNG के नए रेट जारी, वाहन चालकों पर बढ़ा खर्च का बोझ

    नई दिल्ली: देश की राजधानी और आसपास के इलाकों में सफर करने वालों पर एक बार फिर महंगाई की गाज गिरी है। सीएनजी की दरों में सीधे 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा कर दिया गया है।

    शनिवार सुबह से प्रभावी हुई नई दरें नई दिल्ली में शनिवार, 29 अगस्त की सुबह 6 बजे से नई दरें लागू कर दी गई हैं। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत ₹83.09 प्रति किलोग्राम से बढ़कर सीधे ₹86.98 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

    मई के महीने में भी लगे थे कई झटके ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का यह सिलसिला नया नहीं है। इससे पहले मई महीने में भी कई बार दाम बढ़ाए गए थे। 15 मई को 2 रुपये, 17 मई को 1 रुपया, 23 मई को फिर 1 रुपया और 26 मई को 2 रुपये का इजाफा किया गया था। इस तरह केवल एक महीने में ही जनता पर कई बार वित्तीय बोझ डाला गया था।

    नोएडा और गुरुग्राम के उपभोक्ताओं की भी जेब ढीली नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमतें बढ़कर अब ₹95.59 प्रति किलोग्राम तक हो गई हैं। वहीं गुरुग्राम में उपभोक्ताओं को प्रति किलोग्राम के लिए ₹92.01 का भुगतान करना होगा।

    परिवहन और दैनिक सफर होगा महंगा दिल्ली-एनसीआर में अचानक हुए इस इजाफे से ऑटो, कैब चालकों और निजी वाहन मालिकों का मासिक बजट बिगड़ना तय है। ट्रांसपोर्टरों की लागत बढ़ने से आने वाले दिनों में आम जनता के लिए आवाजाही और माल ढुलाई के किराए महंगे हो सकते हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here