More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल BJP में नई टीम तैयार, 90 नए नेताओं को जिम्मेदारी; 23...

    भोपाल BJP में नई टीम तैयार, 90 नए नेताओं को जिम्मेदारी; 23 वरिष्ठ नेताओं को मिला विशेष स्थान

    भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी भोपाल में अपने जिला संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यसमिति की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति मिलने के बाद जिलाध्यक्ष रविंद्र यती ने रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे नई जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों की घोषणा की। इस नई कार्यसमिति में कुल 90 कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जिनमें कई सक्रिय और प्रमुख स्थानीय नेताओं के नाम शामिल हैं।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को स्थायी आमंत्रित सदस्य की जिम्मेदारी

    जारी की गई नई सूची में सबसे प्रमुख और चर्चित नाम कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का है, जिन्हें स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। स्थायी आमंत्रित सदस्यों की श्रेणी में कुल 23 वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। इस सूची में पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, महापौर मालती राय और पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं।

    21 नेताओं को विशेष आमंत्रण, बूथ स्तर पर मजबूती का लक्ष्य

    संगठन ने अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय 21 कार्यकर्ताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में टीम से जोड़ा है। इनमें नेहा बग्गा, भक्ति शर्मा, कृष्णमोहन सोनी और अनिल अग्रवाल लिली प्रमुख हैं। जिलाध्यक्ष रविंद्र यती ने नए मनोनीत सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को धरातल पर उतारते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के लिए तत्परता से काम करेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला कार्यसमिति के शेष सदस्यों के नाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here