More
    Homeदेशउत्तर भारत झुलसा, राजस्थान में तापमान 48 डिग्री के पार

    उत्तर भारत झुलसा, राजस्थान में तापमान 48 डिग्री के पार

    भीषण गर्मी व लू से पूरा उत्तर भारत बेहाल है। मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज गर्मी से झुलस रहे हैं। दिन के साथ रातें भी गर्म होने से उमस बढ़ी है। पंजाब में बठिंडा का तापमान लगातार दूसरे दिन 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    कियों का पानी बिना गीजर के उबल रहा
    राजधानी का तापमान भी 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, लेकिन हीट इंडेक्स 50.8 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने पूर्व में जारी यलो अलर्ट को बदलकर रेड अलर्ट कर दिया है। 'रेड अलर्ट' में लोगों को सीधे धूप से बचने और विशेष रूप से दोपहर के समय घर बाहर जाने से बचना चाहिए।

    बुधवार को दिल्ली में लगातार तीसरे दिन तेज धूप और 20 से 40 किमी प्रति घंटे की गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। एसी भी बीच-बीच में खराब होने लगे, जबकि छतों पर रखी टंकियों का पानी बिना गीजर के उबलता हुआ मिला।

    यूपी में पड़ रही भीषण गर्मी
    उत्तर प्रदेश का लगभग एक तिहाई हिस्सा भीषण गर्मी से झुलस रहा है। सोमवार को 24 जिले में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहा। दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से को अब भी लू से राहत नहीं मिलती दिख रही है। हालांकि पांच जिलों में लू का प्रभाव काफी कम हो गया है, लेकिन अब भी 20 जिलों में लू के आसार बने हुए हैं।

    हरियाणा के नौ जिलों में भी लू का रेड अलर्ट जारी
    मौसम विभाग ने दिन के साथ रात भी गर्म होने की चेतावनी जारी की है। 15 जिलों में यलो व पांच में आरेंज अलर्ट है। सर्वाधिक तापमान उरई में 45.2 दर्ज किया गया। राजस्थान के साथ लगते हरियाणा के नौ जिलों में भी लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। सिरसा का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बिहार में पटना का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 42.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

    जम्मू के पांच जिलों में पारा 40 के पार
    जम्मू-कश्मीर में भी गर्मी अपने चरम पर है। जम्मू में अधिकतप तापमान 44.4, सांबा में 46.8, ऊधमपुर में 42.4, रामबन में 41.9 व राजौरी में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम पारा 33.9 व न्यूनतम 17.6 डिग्री रहा। हिमाचल प्रदेश के ऊना, कुल्लू, बिलासपुर व मंडी में लू चली। ऊना में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। कुछ जगहों पर झमाझम बारिश हुई है।

    पंजाब में गर्मी से एक व्यक्ति की मौत
    पंजाब में भीषण गर्मी व लू से जनजीवन बेहाल है। बुधवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 44.8 व लुधियाना का 44 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के साथ रातें भी गर्म हैं। कई शहरों में रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।
    पटियाला में रात का तापमान 30.5, लुधियाना में 30.3 तथा अमृतसर में 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गुरदासपुर में रेलवे स्टेशन पर गांव काला नंगल के 62 वर्षीय विजय कुमार की गर्मी से मौत हो गई।

    13 के बाद हो सकती है हल्की बारिश
    आइएमडी के वरिष्ठ विज्ञानी ने कहा, ''गंभीर गर्मी गुरुवार तक जारी रहने की उम्मीद है। एक पश्चिमी विक्षोभ 13 जून की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें आ सकती हैं।''

    उत्तराखंड के इन इलाकों में हो सकती है बारिश
    14 जून को पटना सहित बिहार के सभी जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और आंधी-पानी की संभावना है। छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति बनने की संभावना है। उत्तराखंड के नैनीताल, बागेश्वर, चमोली व पिथौरागढ़ में गुरुवार को भारी वर्षा हो सकती है। चारधाम और आसपास के क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

    हिमाचल में डूबने से चार की मौत
    हिमाचल प्रदेश में गर्मी से राहत पाने के प्रयास में खड्डों-नालों में उतरना जानलेवा साबित हो रहा है। चार जिलों में पांच लोग डूब गए, जिनमें से चार के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक की तलाश जारी है। ये घटनाएं चंबा, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा जिलों में हुईं।

    श्रीगंगानगर 48 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर
    राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। बुधवार को श्रीगंगानगर 48 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। बाड़मेर और जैसलमेर से ज्यादा गर्मी जयपुर में रही।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here